लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कौन, क्या भूमिका निभाएगा इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा:सचिन पायलट

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:52 IST

Open in App

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि पार्टी नेतृत्व यह फैसला करेगा कि भविष्य में कौन, क्या भूमिका निभाएगा। राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और पायलट व उनके वफादारों को मंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह अपने द्वारा उठाए गए पार्टी के मुद्दों पर कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पायलट और 18 अन्य विधायकों ने पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। बाद में कांग्रेस आलाकमान ने पायलट द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया था। बेंगलुरु में संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में सचिन पायलट ने कहा, '' समिति के गठन को एक साल हो गया है... मुझे लगता है कि पार्टी और सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ काम करने की जरूरत है कि हम घोषणा पत्र में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करके दिखाएं और 2023 में जब दोबारा चुनाव आएं तो हम भारी बहुमत से वापसी कर सकें।'' उन्होंने कहा, '' कौन, क्या बनेगा और किसको क्या पद मिलेगा, कौन मंत्री है, कौन पार्टी अध्यक्ष है या मुख्यमंत्री, इस बारे में फैसला दिल्ली में पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाता है।'' राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े सवाल पर पायलट ने कहा कि जहां तक उन्हें जानकारी है, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और मुख्यमंत्री इस पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, '' इस बारे में जब भी कोई जानकारी होगी, सबके सामने आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर