लाइव न्यूज़ :

ममता सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने दिलीप घोष, शुभेंदु अधिकारी और सुजान चक्रवर्ती को लपेटा भ्रष्टाचार की जद में, बोले- "इन्होंने नियुक्तियों के लिए भेजे थे कई नाम"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 23, 2023 15:48 IST

ममता सरकार के पूर्व मंत्री और जेल में बंद पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा के दिलीप घोष, विधानसभा के मौजूदा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और सीपीएम नेता सुजान चक्रवर्ती ने उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अलग-अलग उम्मीदवारों के नाम भेजे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसलाखों के पीछे बंद पार्थ चटर्जी ने भ्रष्टाचार की आंच में घेरा भाजपा और सीपीएम नेताओंपार्थ चटर्जी ने भाजपा के दिलीप घोष, शुभेंदु अधिकारी और सीपीएम के सुजान चक्रवर्ती को घेरा पार्थ चटर्जी ने आरोप लगाया है कि इन्होंने भी कई नियुक्तियों के लिए लोगों के नाम उनके पास भेजे थे

कोलकाता: ममता बनर्जी सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री और भ्रष्टाचार के आरोप में सलाखों के पीछे बंद पार्थ चटर्जी ने विशेष कोर्ट में गवाही देने से पूर्व सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बंगाल में दो प्रमुख विपक्षी दल के तीन नेताओं पर बेहद गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। मनी लांड्रिंग के आरोप में ईडी की हिरासत में चल रहे पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा के दिलीप घोष, विधानसभा के मौजूदा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और सीपीएम नेता सुजान चक्रवर्ती ने उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अलग-अलग उम्मीदवारों के नाम भेजे थे।

समाचार वेबसाइट जी न्यूज के मुताबिक पार्थ चटर्जी ने बंगाल में विपक्ष के तीनों नेताओं को घेरते हुए कहा, "मैं स्पष्ट कर दूं कि दिलीप बाबू, शुभेंदु अधिकारी और सुजान चक्रवर्ती बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं! उन्हें देखिए उत्तर बंगाल में उन्होंने क्या किया? नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की 2009-2010 की रिपोर्ट पढ़ें।"

वहीं पार्थ चटर्जी के आरोप पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल भाजपा के पूर्व प्रमुख और सांसद दिलीप घोष ने कहा, "जेल जाने से उनका दिमाग खराब हो गया है। वो जिस समय की बात करते हुए मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, मैं तो राजनीति में शामिल भी नहीं था। शारदा घोटाले की मास्टरमाइंड (ममता बनर्जी) की मंशा मुझे अपमानित करने की है और इसके लिए वो बहुत पहले एक चिट्ठी भी लिख चुके हैं। अब वो पार्थ के जरिये फिर से वही काम कर रही हैं। लेकिन उनकी कोई योजना कामयाब नहीं होगी। अगर सबूत है तो पेश करें, मैं जेल जाऊंगा। उन्हें तो प्रेमिका समेत हिरासत में लिया गया था और उनके घरों से नकदी का ढेर भी बरामद हुआ था।"

पार्थ के आरोप पर सीपीएम नेता सुजान चक्रवर्ती ने भी ठीक दिलीप घोष की तरह बातें कहीं और कहा, "पार्थ के बातों से साबित होता है कि दिमाग खराब होने पर कई चीजें होती हैं। उनके दिमाग की वायरिंग में खराबी आ गई है। पार्थ जिस 2009-2010 के दौर की बात कर रहे हैं, मेरा मानना ​​है कि वह तो सरकार का हिस्सा नहीं थे उस समय।"

मालूम हो कि सलाखों में दिन काट रहे पार्थ चटर्जी के केस में आज अलीपुर की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई होगी। बीते 16 मार्च को पार्थ ने कोर्टरूम में जज से 5 मिनट बोलने की इजाजत मांगी थी। अब देखना यह है कि पार्थ आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज के सामने अपनी जमानत के बचाव में क्या तर्क पेश करते हैं।

टॅग्स :Partha Chatterjeeपश्चिम बंगालShubhendu AdhikariBJPWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम