लाइव न्यूज़ :

रामबन में जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर जांच के दौरान ढहा निर्माणाधीन सुरंग, 8 लोग फंसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2022 07:42 IST

अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के सामने खड़ी कई मशीनों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।अधिकारियों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि सुरंग के अंदर फंसे लोग सुरंग के ऑडिट का काम करने वाली कंपनी के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के मुताबिक आठ लोग अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैंसुरंग में फंसे तीन लोगों को बचा लिया गया रिपोर्ट के मुताबिक खूनी नाला पर बचाव अभियान चल रहा है

बनिहाल/जम्मूः रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा गुरुवार रात ढह जाने से 11 लोग उसमें फंस गए, जिनमें से तीन को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खोनी नाले में सुरंग के आगे का एक छोटा हिस्सा जांच के दौरान ढह गया। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना ने संयुक्त बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, तीन लोगों को बचा लिया गया है और आठ लोग अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। रामबन के उपायुक्त मस्सारतुल इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा मौके पर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थे।  रिपोर्ट के मुताबिक खूनी नाला पर बचाव अभियान चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के सामने खड़ी कई मशीनों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।अधिकारियों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि सुरंग के अंदर फंसे लोग सुरंग के ऑडिट का काम करने वाली कंपनी के हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "कश्मीर के रास्ते रामबन जिले में रामसू के पास मक्गेरकोट में एक निर्माणाधीन सड़क सुरंग ढह गई। इसके अंदर सिर्फ 30 से 40 मीटर की दूरी पर सुरंग का एक हिस्सा गुरुवार रात करीब 11 बजे ढह गया।"

टॅग्स :Jammujammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप