लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष के रूप में बिरला के कार्यकाल में समृद्ध हुआ संसदीय लोकतंत्र: मोदी

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून लोकसभा अध्यक्ष के रूप में दो साल का कार्यकाल पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओम बिरला को बधाई दी और कहा कि उन्होंने पिछले दो सालों में ऐसे कई कदम उठाए जिससे संसदीय लोकतंत्र मजबूत हुआ और सदन के कामकाज में भी इजाफा हुआ।

मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि बिरला ने ना सिर्फ पहली बार निर्वाचित युवा व महिला सांसदों को मौका दिया बल्कि संसद की विभिन्न समितियों को भी मजबूत किया।

ज्ञात हो कि आज ही के दिन 2019 में लोकसभा अध्यक्ष के रूप में बिरला का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ था।

मोदी ने कहा, ‘‘पिछले दो सालों में आम बिरला जी कई ऐसे कदम उठाए जिनसे हमारा संसदीय लोकतंत्र समृद्ध हुआ और सदन के कामकाज में वृद्धि हुई और इन्हीं वजहों से कई ऐतिहासिक और लोक कल्याकारी विधेयक पारित हो सके। उन्हें बहुत-बहुत बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह ध्यान देने वाली बात है कि ओम बिरला जी ने पहली बार निर्वाचित सांसदों, युवा सांसदों और महिला सांसदों को सदन के पटल पर बोलने का मौका प्रदान करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संसद की विभिन्न समितियों को भी मजबूत किया, जिनकी लोकतंत्र में अहम भूमिका है।’’

बिरला ने वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में राजस्थान के कोटा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने इस संवैधानिक पद पर सुमित्रा महाजन का स्थान लिया था।बतौर अध्यक्ष ओम बिरला संसद के कामकाज को समृद्ध बनाने की कोशिशों और विभिन्न विषयों पर होने वाली बहसों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?