लाइव न्यूज़ :

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "वो अविश्वास प्रस्ताव पर बोलें, सभी उनको सुनना चाहते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 8, 2023 15:04 IST

केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद की लोकसभा में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो आज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस क्यों नहीं शुरू कर रहे हैं, सरकार उनके भाषण का बेहद उत्साह के साथ इंतजार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में राहुल गांधी पर कसा तंज केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर बोलें, सभी उनको सुनना चाहते हैंकांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जोशी की टिप्पणी का बेहद तल्खी टिप्पणी के साथ बेहद कड़ा प्रतिवाद किया

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद की लोकसभा में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो आज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस क्यों नहीं शुरू कर रहे हैं, सरकार उनके भाषण का बेहद उत्साह के साथ इंतजार कर रही है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जोशी की टिप्पणी का बेहद तल्खी के साथ प्रतिवाद करते हुए कहा कि संसदीय मंत्री लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में जो कुछ हुआ, उसका खुलासा कर रहे हैं और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

यह विवाद उस समय हुआ, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दोपहर 12 बजे प्रस्ताव पर बहस शुरू करने के लिए कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को बुलाया तो केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी अपनी सीट से उठे और कहने लगे कि उनकी जानकारी के अनुसार अध्यक्ष ओम बिड़का के कार्यालय को सुबह 11.55 बजे काग्रेस द्वारा एक पत्र देकर कहा गया कि गोगोई के स्थान पर राहुल गांधी बोलेंगे।

मंत्री जोशी ने आगे कहा, "सर, पांच मिनट में ऐसा क्या हुआ सर? समस्या क्या है सर? हम राहुल गांधी को सुनने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

मंत्री की टिप्पणी पर गौरव गोगोई ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूछा, "अध्यक्ष महोदय, क्या हमें सदन में यह भी बताना चाहिए कि आपके कार्यालय में क्या हो रहा हैा? आप इस सदन के संरक्षक हैं। क्या हमें यह भी बताना चाहिए कि प्रधानमंत्री क्या कहते हैं?"

इस पर नाराज गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद गोगोई को टोकते हुए कहा कि कांग्रेस नेता गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्हें जो कुछ भी बताना है, सदन को बताएं। इस पर गृहमंत्री अमित शाह की बातों का समर्थन करते हुए कहा, "गोगोई सदन में इस तरह से प्रधानमंत्री और सभापति का नाम लेकर निराधार आरोप नहीं लगा सकते हैं।"

इसके जवाब में गोगोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकसभा अध्यक्ष का सम्मान करती है और उनके कार्यालय में कही गई हर बात की गोपनीयता का सम्मान करती है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, "मेरा कार्यालय भी सदन का हिस्सा है। आपको कभी भी ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिसका कोई वास्तव में  आधार नही है।"

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि उन्होंने केवल वही खुलासा किया है, जो पहले से ही सार्वजनिक डोमेन में था। इस पर गोगोई ने कहा, "आप संसदीय कार्य मंत्री हैं। आपको अपने कर्तव्यों को याद रखना चाहिए और अध्यक्ष के कार्यालय में जो कहा जाता है उसे प्रकट नहीं करना चाहिए।"

टॅग्स :Prahlad Joshiराहुल गांधीअमित शाहकांग्रेसCongressलोकसभा संसद बिलLok Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम