लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session: अमित शाह पागल हो चुके हैं?, केंद्रीय गृहमंत्री पर राजद प्रमुख लालू यादव ने की विवादित टिप्पणी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2024 14:52 IST

Parliament Winter Session: बाबा भीमराव अंबेडकर महान हैं, भगवान हैं। हम अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा भीमराव अंबेडकर से घृणा है और वह मैंने देखा भी है।मीडियाकर्मियों ने जब उनसे पूछा कि क्या अमित शाह का इस्तीफा होना चाहिए? उनको (अमित शाह) तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

पटनाः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर राज्यसभा में दिए बयान पर देशभर में सियासत गर्मा गई है। विपक्ष के नेता लगातार अमित शाह के बयान के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। लालू यादव ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्हे पागल करार दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह पागल हो चुके हैं। उनको बाबा भीमराव अंबेडकर से घृणा है और वह मैंने देखा भी है।

मीडियाकर्मियों ने जब उनसे पूछा कि क्या अमित शाह का इस्तीफा होना चाहिए? इसपर उन्होंने कहा कि उनको (अमित शाह) तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उनको राजनीति त्याग देना चाहिए और भागना चाहिए। बाबा भीमराव अंबेडकर महान हैं, भगवान हैं। हम अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। अमित शाह के बयान को हमने सुना हैं, उनके बयान से ऐसा लगता है कि वह अंबेडकर से घृणा करते हैं।

बता दें कि बुधवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट भाजपा पर प्रहार करते हुए बाबा साहेब अंबेडकर को फैशन, पैशन और इंस्पिरेशन बताया था। वहीं तेजस्वी यादव ने अमित शाह की ओर से दिए गए बयान की न सिर्फ निंदा की थी बल्कि उनसे माफी मांगने को भी कहा था।

तेजस्वी यादव ने लिखा था कि भाजपाई कान खोल कर सुन लें, बाबासाहेब अंबेडकर हमारे फैशन भी हैं, पैशन भी हैं, इंस्पिरेशन भी हैं और मोटिवेशन भी हैं। आरएसएस/ भाजपा वालों ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी को गाली दी, फिर जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी, फिर नेहरू को दी और अब अंबेडकर को गाली दे रहे हैं।

इनके अपने तो सब नेता माफीवीर रहे, इसलिए देश के महापुरुषों को अपमानित करने का इनका सिनिस्टर डिज़ाइन है। इस बीच लालू यादव के विवादित बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने लालू यादव को जोकर बताते हुए कहा कि लालू यादव जैसे राजनीति के जोकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। आज कुर्सी के लिए चरण वंदना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग दलितों के हत्यारे हैं। अरविंद सिंह ने कहा कि आप लोगों ने सदन में बाबा साहब की फोटो तक नहीं लगाने दी। आप लोग राजनितिक फ्रॉड लोग हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवअमित शाहबिहारपटनासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील