लाइव न्यूज़ :

राज्य सभा में उठी गैर सरकारी कामकाज सप्ताह के बीच में करने की मांग, नायडू ने जताई असहमति

By भाषा | Updated: December 4, 2019 14:58 IST

राज्य सभा में नरेंद्र जाधव ने गैर सरकारी कामकाज शुक्रवार के बजाय सप्ताह के बीच के किसी एक दिन करने की मांग रखी। हालांकि, सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि वे इससे बिल्कुल सहमत नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में मनोनीत सदस्य नरेंद्र जाधव ने रखी थी मांगनरेंद्र जाधव ने कहा- सप्ताहांत में सदस्यों के अपने अपने क्षेत्र लौट जाने से इसकी गंभीरता प्रभावित होती हैअभी गैर सरकारी कामकाज शुक्रवार को होता है जिसके तहत निजी संकल्प या विधेयक लिए जाते हैं

राज्यसभा में मनोनीत सदस्य नरेंद्र जाधव ने गैर सरकारी कामकाज शुक्रवार के बजाय सप्ताह के बीच के किसी एक दिन करने की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि सप्ताहांत में सदस्यों के अपने अपने क्षेत्रों में लौट जाने की वजह से इसकी गंभीरता प्रभावित होती है।

इस पर हालांकि असहमति जताते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि अगर सदस्य अपने गैर सरकारी संकल्प या निजी विधेयक के प्रति गंभीर होंगे तो वह सदन में अवश्य मौजूद रहेंगे। नरेंद्र जाधव ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्तमान में गैर सरकारी कामकाज शुक्रवार को होता है जिसके तहत निजी संकल्प या विधेयक लिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि सदस्य अपने अपने मुद्दे उठाने के लिए बहुत मेहनत से निजी संकल्प या निजी विधेयक तैयार करते हैं लेकिन सप्ताहांत होने की वजह से शुक्रवार को ज्यादातर सदस्य अपने अपने क्षेत्रों में लौट जाते हैं जिसकी वजह से सदन में उनकी उपस्थिति कम होती है। इस कारण गैर सरकारी कामकाज की गंभीरता भी कम हो जाती है। जाधव ने सुझाव दिया कि गैर सरकारी कामकाज सप्ताह के बीच के दिनों में किया जाना चाहिए जब ज्यादातर सदस्य मौजूद रहते हैं।

इस पर सभापति नायडू ने कहा, 'मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं।' उन्होंने कहा, 'गैर सरकारी कामकाज का दिन बदलना जरूरी नहीं है बल्कि सदस्यों के व्यवहार में बदलाव जरूरी है।' नायडू ने कहा ‘अगर सदस्य अपने निजी संकल्प या गैर सरकारी विधेयक के प्रति गंभीर होंगे तो वह निश्चित रूप से सदन में मौजूद रहेंगे।’ 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?