लाइव न्यूज़ :

Parliament Session: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, 'आप मेरी आवाज नहीं दबा सकते'

By धीरज मिश्रा | Updated: February 7, 2024 15:06 IST

Parliament Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि आप मेरी आवाज को दबा नहीं सकते हैं। क्योंकि यह आवाज देश की जनता ने मुझे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, आप मेरी आवाज रोक नहीं सकते हैं मोदी ने कहा, देश की जनता ने मेरी आवाज को ताकत दी हैमोदी ने कहा इस बार मैं पूरी तैयारी के साथ आया हूं

Parliament Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि आप मेरी आवाज को दबा नहीं सकते हैं। क्योंकि यह आवाज देश की जनता ने मुझे दी है।

इस आवाज में ताकत है और आप सुन लीजिए कि इस बार मैं भी पूरी तैयारी के साथ आया हूं। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले साल की घटना याद है। हम उस सदन में बैठते थे और देश के पीएम की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती थी। आज भी आप न सुनने के तैयारी के साथ आए हैं।

मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में थी। दूसरी ओर हमारे 10 वर्षों में भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है। हमारे 10 साल बड़े और निर्णायक फैसलों के लिए याद रखे जाएंगे। कांग्रेस ने नैरेटिव फैलाया, जिसका परिणाम हुआ कि भारत की संस्कृति और संस्कारों को मानने वाले लोगों को बड़े हीन भाव से देखा जाने लगा।

इस प्रकार हमारे अतीत के साथ अन्याय किया गया।  इसका नेतृत्व कहां होता था, ये दुनिया भलीभांति जानती है। जिस कांग्रेस ने ओबीसी को पूरी तरह से आरक्षण नहीं दिया, कभी सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न देने योग्य नहीं समझा, वह सिर्फ अपने परिवार को ही भारत रत्न देते रहे। वे अब हमें सामाजिक न्याय का उपदेश दे रहे हैं और पाठ पढ़ा रहे हैं। जिनके पास नेता के रूप में कोई गारंटी नहीं है वे मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं।

जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से आई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी, अब देश को तोड़ने का नैरेटिव उस कांग्रेस ने गढ़ना शुरू कर दिया है। अब देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं।

 मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है। जब सोच ही आउटडेटेड हो गई है, तो इन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है। देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन!  हमें खुशी नहीं हो रही बल्कि हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं।

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप