लाइव न्यूज़ :

Parliament Session 2024 Live Updates: राजग उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने की संभावना!, लोकसभा अध्यक्ष पद प्रत्याशी नहीं उतारेगा विपक्ष, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2024 11:40 IST

Parliament Session 2024 Live Updates: लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए राजग उम्मीदवार की ओर से मंगलवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने हालांकि उपाध्यक्ष पद की विपक्ष की मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया।पिछले कार्यकाल में लोकसभा में कोई भी उपाध्यक्ष नहीं था।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन समेत अन्य विपक्षी नेताओं से भी बात की।

Parliament Session 2024 Live Updates: अठारहवीं लोकसभा के नए अध्यक्ष (स्पीकर) पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने की संभावना बन रही है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए नामांकन आरंभ होने से पहले सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के लोकसभा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि, विपक्ष ने मांग की है कि उपाध्यक्ष चुनने में उनकी राय का ध्यान रखा जाए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार देर रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की और इस मुद्दे पर विपक्ष का समर्थन मांगा। सूत्रों ने बताया कि सिंह ने हालांकि उपाध्यक्ष पद की विपक्ष की मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया।

पिछले कार्यकाल में लोकसभा में कोई भी उपाध्यक्ष नहीं था। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए राजग उम्मीदवार की ओर से मंगलवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा। खड़गे के अलावा सिंह ने आम सहमति बनाने के प्रयासों के तहत द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन समेत अन्य विपक्षी नेताओं से भी बात की।

लोकसभा में राजग को स्पष्ट बहुमत है। हालांकि उसने लोकसभा उम्मीदवार के नाम को लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि 17वीं लोकसभा में स्पीकर की भूमिका निभाने वाले ओम बिरला को एक बार फिर से यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

टॅग्स :ओम बिरलासंसद बजट सत्रBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप