लाइव न्यूज़ :

Parliament security breach: अब खुलेंगे और राज!, ‘पॉलीग्राफी’ परीक्षण की सहमति, संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला, पुलिस हिरासत 8 दिन और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2024 18:28 IST

Parliament security breach: दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों के ‘पॉलीग्राफी’ परीक्षण का अनुरोध करते हुए अदालत में एक अर्जी दायर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदर्शक दीर्घा से लोकसभा सदन में कूद गए थे। ‘पॉलीग्राफी’ परीक्षण का अनुरोध करते हुए अदालत में एक अर्जी दायर की थी।‘कैन’ से रंगीन गैस छोड़ते हुए “तानाशाही नहीं चलेगी” के नारे लगाए थे।

Parliament security breach: संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में गिरफ्तार छह में से पांच आरोपियों ने यहां एक अदालत में पेशी के दौरान ‘पॉलीग्राफी’ परीक्षण की सहमति दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने सभी आरोपियों मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे, नीलम आजाद, ललित झा और महेश कुमावत की पुलिस हिरासत भी आठ दिन के लिए बढ़ा दी।

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को उनकी हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर एक अर्जी दायर की, जिसके बाद न्यायाधीश ने उनकी हिरासत बढ़ा दी। आजाद को छोड़कर सभी आरोपियों ने परीक्षण के लिए अपनी सहमति अदालत के समक्ष दे दी है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों के ‘पॉलीग्राफी’ परीक्षण का अनुरोध करते हुए अदालत में एक अर्जी दायर की थी।

उल्लेखनीय है कि 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी पर 13 दिसंबर को दो व्यक्ति सागर शर्मा और मनोरंजन डी. शून्य काल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा सदन में कूद गए थे, फिर उन्होंने ‘कैन’ से पीली गैस छोड़ी थी और नारे लगाए थे, जिसके बाद सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया था। उसी समय दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और आजाद ने संसद के बाहर ‘कैन’ से रंगीन गैस छोड़ते हुए “तानाशाही नहीं चलेगी” के नारे लगाए थे।

टॅग्स :भारतीय संसदसंसद शीतकालीन सत्रदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील