लाइव न्यूज़ :

Parliament news: रात में जब क्रिकेट मैच हो सकता है तो ताजमहल को चांदनी रात में क्यों नहीं खोला जा सकता?

By भाषा | Updated: March 16, 2020 19:39 IST

सदन में वर्ष 2020-21 के लिए पर्यटन मंत्रालय संबंधी अनुदानों की मागों पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के एस पी सिंह बघेल ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पर्यटन की लॉबी पर्यटकों को आगरा में रात्रि विश्राम नहीं करने देती है। उन्होंने मांग की कि सरकार को ताजमहल को रात में खोलना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे‘एक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताजमहल, हम गरीबों की मोहब्बत का उड़ाया है मज़ाक।’न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘यह खुशी की बात है कि सदन में कुछ रोमांस की बात हो रही है।’

नई दिल्लीः लोकसभा में सोमवार को ताजमहल को लेकर भाजपा के एक सदस्य ने हैरत जतायी कि जब रात में क्रिक्रेट मैच करवाया जा सकता है और सुरक्षा प्रदान करवायी जा सकती है तो चांदनी रात में दीदार के लिए दुनिया में मोहब्बत की इस बेमिसाल निशानी को जनता के लिए क्यों नहीं खोला जा सकता?

सदन में वर्ष 2020-21 के लिए पर्यटन मंत्रालय संबंधी अनुदानों की मागों पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के एस पी सिंह बघेल ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पर्यटन की लॉबी पर्यटकों को आगरा में रात्रि विश्राम नहीं करने देती है। उन्होंने मांग की कि सरकार को ताजमहल को रात में खोलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब रात में मैच (क्रिकेट मैच) हो सकता है, जब सीआईएसएफ महत्वपूर्ण स्थलों को सुरक्षा प्रदान करा सकता है तब चांदनी रात को ताजमहल क्यों नहीं खोला जा सकता है? बघेल ने सुझाव दिया, ‘‘ ताजमहल को पर्यटकों के लिये रात 10-11 बजे तक जरूर खोला जाना चाहिए ताकि मोहब्बत करने वाले प्रेम की अनुभूति पा सकें ’’

उन्होंने गीतकार साहिर लुधियानवी की इस मशहूर रचना का भी उल्लेख किया, ‘एक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताजमहल, हम गरीबों की मोहब्बत का उड़ाया है मज़ाक।’ हालांकि बघेल ने यह भी कहा, ‘मैं शकील बदांयूनी के कथन को मानता हूं, जिसमें उन्होंने कहा था.. ‘‘एक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताजमहल, सारी दुनिया को मुहब्बत की निशानी दी है।’ 

इस पर विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘यह खुशी की बात है कि सदन में कुछ रोमांस की बात हो रही है।’ इसके बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें सर्वश्रेष्ठ बात यह है कि मंत्री (प्रसाद) ‘रोमांटिक’ हो रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्लीउत्तर प्रदेशआगराताज महलसंसदरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए