लाइव न्यूज़ :

संसद मॉनसून सत्रः समय से पहले सत्रावसान, पेगासस जासूसी और किसान आंदोलन के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा

By शीलेष शर्मा | Updated: August 11, 2021 18:44 IST

Parliament Monsoon Session: पेगासस जासूसी मामला, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग सहित अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों के शोर-शराबे के कारण पूरे सत्र में सदन में कामकाज बाधित रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाती है, गतिरोध बना रहता है।सिर्फ 22 प्रतिशत कार्य निष्पादन हुआ।विपक्षी दलों के नेता भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने पहुंचे।

Parliament Monsoon Session: पेगासस जासूसी और किसानों के आंदोलन को लेकर संसद में हुए हंगामे के कारण बिना कोई ठोस काम काज किए लोकसभा की कार्यवाही आज सत्रावसान के साथ अपने निर्धारित समय से पहले ही अनिश्चित काल के लिये स्थगित हो गई।

विपक्ष का आक्रोश अभी भी जस का तस बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह हुई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक में मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया। हालांकि इस आंदोलन की अभी रणनीति बनाई जानी है, लेकिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इस सुझाव से सहमत थे कि क्षेत्रीय दल अपने अपने राज्यों में इस मुहिम का संचालन करें और कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले। 

कांग्रेस सूत्रों से मिली ख़बरों के अनुसार पेगासस जासूसी ,किसान आंदोलन और महंगाई के मुद्दे इस मुहीम का प्रमुख एजेंडा होंगे। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इन्हीं मुद्दों का जिक्र करते हुये आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिये सदन को निर्धारित समय से दो दिन पहले ही समाप्त कर दिया।

उनका यह भी आरोप था कि विपक्ष जासूसी के मुद्दे पर चर्चा के साथ स्पष्टता चाहता था लेकिन सरकार ने अनसुना किया। पेगासस की जांच आज इज़राइल सहित दुनिया के तमाम देश करा रहे हैं लेकिन मोदी सरकार के मंत्री अलग अलग तरह के वयान दे कर गुमराह कर रहे हैं ,यह जानते हुये कि इससे देश की सुरक्षा का मुद्दा जुड़ा है। 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरसंसद मॉनसून सत्रभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसओम बिरलाटीएमसीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप