लाइव न्यूज़ :

संसद चर्चा के लिए, ‘‘कागज फाड़ने और नाचने के लिए’’ नहीं : अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:27 IST

Open in App

शिमला, 18 नवंबर संसद के शीतकालीन सत्र से पहले परोक्ष रूप से विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि संसद चर्चा के लिए है, ‘‘नाचने तथा कागज फाड़ने के लिए नहीं’’ है।

ठाकुर ने यह भी कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संसद में चर्चा के लिए राष्ट्रीय और मानवीय हितों के 75 विषय चुने जाने चाहिए।

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) के समापन सत्र को संबोधित करते हुए ठाकुर ने संसद और विधानसभाओं में गुणवत्तापूर्ण चर्चा की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि चर्चा का स्तर सुधारने के लिए प्रयास किये जाने चाहिए।

संसद के पिछले कुछ सत्रों में विपक्षी दलों के व्यवधान का सीधा उल्लेख किये बिना ठाकुर ने कहा, ‘‘संसद चर्चा के लिए है, कागज फाड़ने तथा मेज पर चढ़कर नाचने के लिए नहीं है। यह काम तो सड़कों पर किया जा सकता है।’’

संसद के पिछले कुछ सत्रों में कृषि कानूनों को पारित किये जाते समय और अनेक मुद्दों पर चर्चा के दौरान अशोभनीय दृश्य देखे गये जहां कुछ सांसदों ने कागज फाड़कर उछाले और राज्यसभा में विपक्ष के कुछ सदस्य महासचिव की मेज के ऊपर चढ़ गये।

ठाकुर ने पीठासीन अधिकारियों से अनुरोध किया कि विश्वविद्यालय के छात्रों और विधायकों की मदद से शोध के स्तर को बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में उन्होंने अपना पहला भाषण दिया था तो तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने उन्हें प्रोत्साहित किया और सुनिश्चित किया कि इस दौरान सदन में माहौल अच्छा रहे।

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा और 23 दिसंबर तक चल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए