लाइव न्यूज़ :

लखनऊ की सड़कें हुईं भगवामय, अखिलेश के साइकिल ट्रैक का भी बदला रंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2018 09:07 IST

राज्य की राजधानी लखनऊ में पार्कों और अखिलेश सरकार में बने लखनऊ के साइकिल ट्रैक का भी भगवाकरण शुरू हो गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की सरकार जब से बनी है तभी से पूरे राज्य का भगवाकरण किया जा रहा है। सीएम दफ्तर से लेकर स्कूल, बसें, यहां तक की लखनऊ के हज हाउस की दीवारों को भी भगवा रंग में रंगा जा चुका है। अब राज्य की राजधानी लखनऊ में  पार्कों और अखिलेश सरकार में बने लखनऊ के साइकिल ट्रैक का भी भगवाकरण शुरू हो गया है। 

 गोमती नगर में निगम ने साइकिल ट्रैक के किनारे लगे डिवाइडर पर भगवा रंग की पुताई करवा दी गई है। इससे पहले इस पर काले-पीले रंग की पुताई हो रखी थी। यूपी में भगवा रंग की पुताई के लिए निगम की ओर से एजेंसियों को लाखों के टेंडर दिए गए हैं। भगवा रंग से रंगने के लिए निगम की ओर से सभी पार्कों को आदेश  दिए गए हैं।

हाल ही में हज समिति के दफ्तर की दीवारों को भगवा रंग से रंगवाने पर विभाग के सचिव आरपी सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया था। यूपी सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए 21-22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। माना जा रहा है कि इसी वजह से लखनऊ में जगह-जगह भगवाकरण किया जा रहा है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए