लाइव न्यूज़ :

Paris Paralympics 2024: अचूक लक्ष्य!, ऐतिहासिक पहला स्वर्ण, हरविंदर सिंह ने किया धमाल, धर्मबीर ने नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 5, 2024 06:25 IST

Paris Paralympics 2024: हरविंदर ने सेमीफाइनल में 1-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ईरान के मोहम्मद रजा अरब अमेरी को 7-3 (25-26, 27-27, 27-25, 26-24, 26-25) से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देParis Paralympics 2024: पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए।Paris Paralympics 2024: तीन साल पहले पेरिस में इसी वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था।Paris Paralympics 2024: पैरालंपिक खेलों में अपना लगातार दूसरा पदक जीता।

Paris Paralympics 2024: हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालिंपिक में पैरा तीरंदाजी में भारत के लिए ऐतिहासिक पहला स्वर्ण पदक जीता। हरविंदर ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन फाइनल में पोलैंड के लुकाज़ सिसज़ेक को 6-0 (28-24, 28-27, 29-25) से हराकर पैरालंपिक खेलों में अपना लगातार दूसरा पदक जीता। उन्होंने तीन साल पहले पेरिस में इसी वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था, इस तरह वह चार साल में होने वाली इस प्रतियोगिता में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए।

हरविंदर ने सेमीफाइनल में 1-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ईरान के मोहम्मद रजा अरब अमेरी को 7-3 (25-26, 27-27, 27-25, 26-24, 26-25) से हराया। पेरिस में मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन स्पर्धा में शीतल देवी और राकेश कुमार के कांस्य पदक के बाद यह तीरंदाजी में भारत का दूसरा पदक है। धर्मबीर ने स्वर्ण पदक की राह पर एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया।

प्रणव सूरमा ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की क्लब थ्रो F51 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत को सबसे ऊंचा पहुंचा दिया। भारत की पदक की संख्या 24 हो गई है। जिसमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 कांस्य मेडल हैं। 2022 एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता धर्मबीर ने चार बार फाउल किया, लेकिन आखिरकार वह अपने पांचवें प्रयास में 34.92 मीटर के स्वर्ण पदक जीत लिया।

टॅग्स :पेरिस पैरालंपिक 2024Parisतीरंदाजीटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी