लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024: हॉकी मैच देखने पेरिस जाना चाहते थे सीएम भगवंत मान, मोदी सरकार ने नहीं दी अनुमति, जानें केंद्र ने क्या दी वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 16:05 IST

Paris Olympics 2024: केंद्र ने यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया कि चूंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी मांगी थी। 1972 के बाद पहली बार इस मजबूत टीम को 3-2 से हराया।शुक्रवार शाम को इस फैसले की जानकारी दी गई।

Paris Olympics 2024: केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए पेरिस जाने की राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया। एक आधिकारिक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। राजनयिक पासपोर्ट रखने वाले मान को चार अगस्त को भारतीय हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल मैच के वास्ते तीन से नौ अगस्त तक के लिए पेरिस जाना था और उन्होंने अपनी यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी मांगी थी। राज्य सरकार के सूत्र ने बताया कि केंद्र ने उन्हें यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया कि चूंकि मान को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

इसलिए कम समय में उनके लिए सुरक्षा का प्रबंध करना संभव नहीं है। सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार शाम को इस फैसले की जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को विदेश यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी लेनी होती है। मान ने शुक्रवार को भारतीय हॉकी दल को पेरिस ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी थी। भारत ने शुक्रवार को 1972 के बाद पहली बार इस मजबूत टीम को 3-2 से हराया।

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024भगवंत मानपंजाबनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील