लाइव न्यूज़ :

Paris 2024 Paralympics: सुमित अंतिल कमाल, 70.59 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, 3 गोल्ड के साथ 15वें पायदान पर भारत, जानें टॉप-3 देशों की सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 3, 2024 05:45 IST

Paris 2024 Paralympics: सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक F64 में 70.59 मीटर के पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देपैरालंपिक खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 69.11 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की।संदीप (62.80 मीटर) और संदीप संजय सरगर (58.03 मीटर) क्रमशः चौथे और सातवें स्थान पर रहे।पैरालंपिक खेलों के रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया।

Paris 2024 Paralympics: सुमित अंतिल ने कमाल कर दिया। पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की भाला फेंक एफ64 श्रेणी में 70.59 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा कर लिया। टोक्यो की तरह यहां भी सोना जीता। पैरालंपिक खेलों के रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया। दो अन्य भारतीय संदीप (62.80 मीटर) और संदीप संजय सरगर (58.03 मीटर) क्रमशः चौथे और सातवें स्थान पर रहे। सुमित ने टोक्यो 2020 के 68.55 मीटर के अपने ही पैरालंपिक खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 69.11 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की।

शीर्ष देशों की पदक तालिकाः (गोल्ड, सिल्वर, कांस्य और टोटल)-

1. चीनः 42 29 14 85

2. ब्रिटेन 29 14 10 53

3. यूएसए 13 19 10 42।

श्रीलंका के डुलान कोडिथुवाक्कू ने F44 श्रेणी में एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 67.03 मीटर के साथ रजत पदक जीता। ऑस्ट्रेलिया के माइकल बुरान ने 64.89 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।चीन 85 पदकों के साथ सबसे आगे है। ग्रेट ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है, जबकि यूएसए क्रमशः 29 और 13 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। नितेश कुमार ने पैरा बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 में स्वर्ण पदक जीता।

महिला एकल एसयू5 स्पर्धा में थुलासिमथी मुरुगेसन और मनीषा रामदास ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। नित्या श्री ने महिला एकल एसएच6 वर्ग में इंडोनेशिया की रानी मार्लिना को हराकर कांस्य पदक जीता और भारत के पदकों की संख्या 15 कर दी। भारत का आठवां पदक पुरुषों के डिस्कस F56 फाइनल में योगेश कथूनिया के रजत पदक जीतने के साथ आया।

सुहास यतिराज पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में स्वर्ण पदक मैच में लुकास मजूर से हार गए। भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार ने कांस्य पदक मैच में इटली के एलोनोरा सार्ती और माटेओ बोनाकिना को 156-155 से हराया। निशाद कुमार पुरुषों की ऊंची कूद टी47 फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे और प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

भारत के पास निशानेबाजी में भी चार पदक हैं, जिसमें अवनी लेखारा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में स्वर्ण और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में रजत और रूबीना फ्रांसिस ने पी2 महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में कांस्य पदक जीता। 

टॅग्स :Sumit AntilहरियाणाHaryana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया