लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार बनाने की खींचतान के बीच परेश रावल का तंज, कहा-'किला मिला पर शेर..'

By स्वाति सिंह | Updated: November 11, 2019 16:13 IST

मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान खत्म हो चुकी है। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना एक साथ आकर सरकार बनाना चाहती है, लेकिन आखिरी फैसला कांग्रेस करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना के एनसीपी के साथ सरकार बनाने को लेकर लगातार अटकलें चल रही है। एक्टर परेश रावल ने ट्वीट कर इशारों में शिवसेना पर तंज कसा है।

महाराष्ट्र में शिवसेना के एनसीपी के साथ सरकार बनाने को लेकर लगातार अटकलें चल रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने ट्वीट कर इशारों में शिवसेना पर तंज कसा है। उन्होंने ये ट्वीट मराठी भाषा में किया है। रावल ने लिखा 'गढ़ आला पण सिंह गेला'। जिसका अर्थ है 'किला मिला पर शेर गया।

बता दें कि 'शेर' शिवसेना का पार्टी चिन्ह है। मालूम हो कि पिछली लोकसभा में परेश रावल भारतीय जनता पार्टी के सांसद रह चुके है।हालांकि, इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 

मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान खत्म हो चुकी है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर एकसाथ चुनाव लड़ा और एनडीए को बहुमत भी प्राप्त हुआ, लेकिन शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती थी, लेकिन बीजेपी इस पर तैयार नहीं हुई। 

अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना एक साथ आकर सरकार बनाना चाहती है, लेकिन आखिरी फैसला कांग्रेस करेगी। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी स्थित कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति को लेकर बैठक हुई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रपरेश रावलशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर