लाइव न्यूज़ :

देशमुख पर भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे आयोग के सामने सोमवार को पेश होंगे परमबीर सिंह

By भाषा | Updated: November 26, 2021 18:57 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के विरुद्ध लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे एक सदस्यीय आयोग के समक्ष, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी परमबीर सिंह सोमवार को पेश होंगे। सिंह के वकील ने यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख सिंह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख पर आरोप लगाए थे जिसकी जांच के लिए इस साल मार्च में न्यायमूर्ति के यू चंडीवाल आयोग का गठन किया गया था।

आयोग ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी थी कि अगर सिंह पेश नहीं होते हैं तो उन्हें उनके विरुद्ध जारी जमानती वारंट पर अमल की कार्रवाई झेलनी होगी। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने वकील ने शुक्रवार को आयोग को बताया कि सिंह अपने विरुद्ध दर्ज एक मामले के सिलसिले में आज ठाणे गए हैं इसलिए आयोग के सामने उपस्थित नहीं हो सकेंगे। वकील ने कहा कि सिंह, शनिवार या किसी और दिन पेश होने के लिए तैयार हैं।

आयोग ने कहा कि वह शनिवार को नहीं बैठेगा इसलिए सिंह को सोमवार (29) नवंबर को पेश होना होगा। आयोग ने इससे पहले पेश नहीं होने के लिए कई बार परमबीर सिंह पर जुर्माना लगाया है। उनके विरुद्ध जमानती वारंट भी जारी किया गया है। एंटीलिया विस्फोटक सामग्री बरामदगी मामला सामने आने के बाद, मार्च में सिंह को मुंबई पुलिस प्रमुख के पद से स्थानांतरित कर दिया गया था।

सिंह का आरोप है कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने पुलिसकर्मियों से, मुंबई के बार और रेस्तरां के मालिकों से हर महीने सौ करोड़ रुपये जबरन वसूली करने को कहा था। उगाही के एक मामले में मुंबई की अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किये गए सिंह छह महीने बाद बृहस्पतिवार को सार्वजनिक रूप से सामने आए और मुंबई अपराध शाखा के सामने अपना बयान दर्ज कराया।

इस बीच खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाला एक व्यक्ति शुक्रवार को न्यायमूर्ति चंडीवाल आयोग के सामने एक हस्तक्षेप आवेदन लेकर पहुंचा जिसमें सिंह के ठाणे पुलिस आयुक्त रहते उनके द्वारा की गई अनियमितताओं की जांच करने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि सिंह ने कई बिल्डरों, व्यवसायियों और आम लोगों को गलत मामलों में फंसाया। आयोग ने आवेदन को रिकॉर्ड में दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए