लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव की पार्टी लड़ेगी अगला लोकसभा चुनाव, RJD के साथ भविष्य में किसी भी तरह के गठजोड़ से किया इंकार

By भाषा | Updated: September 14, 2018 04:55 IST

बिहार के मधेपुरा से सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुरूवार को कहा कि उनकी पार्टी समान विचार रखने वाले दलों के मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लडे़गी ।

Open in App

पटना, 14 सितंबर : बिहार के मधेपुरा से सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुरूवार को कहा कि उनकी पार्टी समान विचार रखने वाले दलों के मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लडे़गी । पटना में  पत्रकारों को संबोधित करते हुए पप्पू ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में वैचारिक सहमति वालों के साथ तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

हालांकि पप्पू यादव ने बिहार की इन तीन लोकसभा सीटों के नाम नहीं बताये। पप्पू ने यह भी कहा कि 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव वह तीसरे मोर्चे के रूप में लड़ेंगे। उन्होंने लालू प्रसाद की पार्टी राजद के साथ भविष्य में किसी भी तरह के गठजोड़ की संभावना से इंकार किया।

पप्पू पिछली बार राजद के टिकट पर मधेपुरा से सांसद चुने गए थे, पर बाद में पार्टी आलाकमान के उत्तराधिकारी को लेकर बिगुल फूंकने पर उन्हें राजद से निष्कासित कर दिया गया था ।

उन्होंने कांग्रेस जिसके टिकट पर उनकी पत्नी रंजीत रंजन सुपौल से सांसद हैं, के साथ "वैचारिक संबंध" होने की बात स्वीकारी ।

हाल के दिनों में मीडिया आयी रिपोर्ट में भाजपा नीत राजग में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ जन अधिकार पार्टी जो कि राजद के यादव वोट बैंक में कटौती कर सकती है, के साथ गठबंधन की संभावना की भी चर्चा की गयी थी ।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और लालू के छोटे पुत्र तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा उन्हें 'भाजपा का एजेंट' कहे जाने के बारे में पप्पू ने कहा कि इसको लेकर उन्होंने तेजस्वी को कानूनी नोटिस भेजा है।

उन्होंने कहा कि वह लालू जी का सम्मान करते हैं, लेकिन उनके पुत्र अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने में लगे हुए हैं और लालू के परिवार के सदस्य नहीं चाहते हैं कि राजद प्रमुख जेल से बाहर आएं ।

पप्पू ने आरोप लगाया कि राजद और जदयू सत्ता के 'दलालों' से भरे हुए हैं जो लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को कमजोर कर रहे हैं । उन्होंने पिछड़े वर्गों का शोषण किया और अल्पसंख्यकों को भाजपा का डर दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल किया।

उन्होंने कहा कि कल यानी शुक्रवार को वह मुजफ्फरपुर से ‘नारी बचाओ’ पदयात्रा का दूसरा चरण शुरू करेंगे और आगामी 16 तारीख को पटना में शहीद स्मारक पर यह पदयात्रा समाप्त होगी तथा 20 सितंबर से मेडिकल माफिया के खिलाफ लड़ाई की शुरूआत करेंगे

टॅग्स :पप्पू यादवबिहारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए