लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव ने कर्नाटक चुनाव को लेकर साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, ट्वीट करके बोले- "कर्नाटक जमकर वोट दो, अडानी के मित्र को ऐसा चोट दो..."

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 10, 2023 17:20 IST

पप्पू यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा हमला बोला है। पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर परोक्ष हमला करने के लिए इस बार कर्नाटक चुनाव में हो रहे वोटिंग का सहारा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने कर्नाटक चुनाव के बहाने बोला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा हमला पप्पू यादव ने पीएम मोदी का नाम न लेते हुए उन्हें देश के खतरनाक बताया हैउन्होंने कहा कि अडानी के मित्र को ऐसा चोट दो, जिससे बंद हो जाए उनका नाटक

पटना: जन अधिकार पार्टी के मुखिया और लोकसभा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा हमला बोला है। पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर परोक्ष हमला करने के लिए इस बार कर्नाटक चुनाव में हो रहे वोटिंग का सहारा लिया है और उनका नाम न लेते हुए उन्हें देश के खतरनाक बताया है।

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन के पति और बिहार में अपने क्षेत्रीय दल से भाजपा को हमेशा निशाने पर लेने वाले पू्र्व सुपौल सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट करके कहा है, "कर्नाटक जमकर वोट दो, अडानी के मित्र को ऐसा चोट दो, जिससे बंद हो जाए इनका नाटक, यह महोदय हैं देश के लिए बहुत घातक"

पप्पू यादव अक्सर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की खुलकर आलोचना करते रहते हैं। इससे पूर्व उन्होंने फिल्म द केरल स्टोरी को यूपी और एमपी की बाजपा सरकारों द्वारा टैक्स फ्री किये जाने को लेकर ट्विटर पर बेहद कड़ा हमला बोला था। उन्होंने फिल्म को लेकर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा, "फ़िल्म टैक्स फ्री, नफरत टैक्स फ्री, इलाज दवा पर टैक्स, शिक्षा पर टैक्स, यह है बीजेपी का न्यू इंडिया"

इसके अलावा उन्होंने भाजपा द्वारा बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद और जी कृष्णैया हत्याकांड में बरी हुए आनंद मोहन की रिहाई को लेकर किये गये हमले लेकर बिलकिस मामले के दोषियों को रिहा किये गये दोषियों का मुद्दा उठाया था। पप्पू यादव ने कहा था, "BJP है भटकता जिन्न पार्टी, कभी आनंद मोहन जी की रिहाई के लिए आंदोलन करती है,कभी विरोध में सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाती है। अगर आनंद मोहन की रिहाई गलत है तो पहले बीजेपी बिलकिस बानो जी के बलात्कारियों और उनके परिजनों का नरसंहार करने वाले हत्यारों को रिहा करने के लिए देश से माफी मांगे।"

वहीं अगर हम पप्पू यादव के इन आरोपों के इतर कर्नाटक चुनाव के मौजूदा स्थिति के बारे में बात करें तो दोपहर 3 बजे तक 52 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। राज्य की कुल 224 सीटों के लिए 5,31,33,054 मतदाता 58,545 मत केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें 2,67,28,053 पुरुष मतदाता और 2,64,00,074 महिला मतदाता हैं। 

टॅग्स :पप्पू यादवकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर