लाइव न्यूज़ :

पटना में चलती ट्रेन के आगे खड़े हो गए पप्‍पू यादव, सीएम नीतीश को लेकर कही ये बड़ी बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2022 19:37 IST

आंदोलन की अगुवाइ कर रहे पप्‍पू यादव पटना सचिवालय हाल्‍ट पर भागलपुर जा रही ट्रेन के आगे खड़े हो गए। ट्रेन रोकने के बाद पप्‍पू यादव व समर्थक उसके सामने खडे हो गए। नारेबाजी करते हुए समर्थन ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने विपक्ष को बताया बिहार का सबसे बड़ा दुश्मनकिसान मुद्दों को लेकर था जन अधिकारी पार्टी का प्रदर्शन

पटना: किसान मुद्दों को लेकर पूर्व सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (जाप) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। जाप कार्यकर्ताओं ने राज्‍यव्‍यापी आंदोलन के तहत सोमवार को जगह-जगह रेल चक्‍का जाम कर प्रदर्शन किया। आंदोलन की अगुवाइ कर रहे पप्‍पू यादव पटना सचिवालय हाल्‍ट पर भागलपुर जा रही ट्रेन के आगे खड़े हो गए। ट्रेन रोकने के बाद पप्‍पू यादव व समर्थक उसके सामने खडे हो गए। नारेबाजी करते हुए समर्थन ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए।

इस दौरान पुलिस को उन्‍हें हटाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने कोरोना को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। पप्पू यादव ने कहा कि ये कोरोना रात में ही क्‍यों फैलता है? उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने सभी वार्ड सचिवों को दो साल तक नौकरी पर रखने के बाद अब उन्हें कह रहे हैं कि हमारे यहां जगह नही है, अब हम किसी और को बहाल करेंगे। जो व्यक्ति दो साल तक सचिव की नौकरी किया वह अब कहां जायेगा? 

उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से वार्ड सचिवों की नौकरी खत्‍म की जा रही है। किसानों की दुर्गति हो रही है। खाद के लिए पीटा जा रहा है। लालू यादव ने कहा था कि हमारे लाश पर बिहार बंटेगा। भाजपा के साथ मिलकर उन्‍होंने राज्‍य को बांट दिया, इसलिए अब आर-पार की लडाई होगी। दोनों भाई कभी जाति जनगणना का खेल करेंगे। विपक्ष बिहार का सबसे बडा दुश्‍मन है। उसे न विशेष राज्‍य चाहिए न जातीय जनगणना। यह लड़ाई जन अधिकार पार्टी की है।

जाप प्रमुख ने कहा कि कोरोना बकवास बात है। चुनाव और रैली में कोरोना नहीं है। दिन में कोरोना नहीं है। रात में कोरोना आ जाता है। कोरोना से मृतक का जब तक पोस्‍टमार्टम नहीं होता, उसे कोरोना से मौत नहीं मानेंगे। जांच का मानक क्‍यों बढा दिया गया? अब कोरोना होने पर ट्वीट करते हैं। एड्स होने पर क्‍या ये ट्वीट करेंगे? उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा का गठबंधन स्‍वाभाविक नहीं है। उनमें वैचारिक मेल नहीं है। भाजपा उन्‍हें बार-बार आंख दिखाती है। प्रधानमंत्री उन्‍हें स्‍कूल-कालेज का प्रोफेसर समझते हैं। संघीय व्‍यवस्‍था में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समान हैं। कोई बडा या छोटा नहीं है। लेकिन इसे पहली बार दिखाया पंजाब के मुख्यमंत्री चन्‍नी ने। देश में चन्‍नी जैसे मुख्‍यमंत्री की आवश्‍यकता है।

पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार यदि कांग्रेस के साथ आ जाते हैं तो बिहार का कायाकल्‍प हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के जीन में समाजवाद है। उनकी राजनीतिक कार्यशैली कांग्रेस की राह पर है। कांग्रेस ने आरक्षण दिया तो नीतीश जी भी दे दिए। यदि कांग्रेस के साथ वे आते हैं तो बिहार का कायाकल्‍प हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दो-तीन ऐसे लोग हैं जो लालू प्रसाद और राजद की अनुकंपा पर हैं। इन अहंकारियों के साथ रहकर कांग्रेस क्‍या हासिल करना चाहती है, पता नहीं, लेकिन कांग्रेस ही इस देश की स्‍वाभाविक विचारधारा की पार्टी है। विधान परिषद चुनाव में भी कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया गया।

बता दें कि जाप के विरोध प्रदर्शन के चलते पटना में कुछ देर के लिए रेल का परिचालन बाधित रहा। इस दौरान डाउन में पूर्वा एक्सप्रेस और अप में राजगीर दानापुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हुआ।

टॅग्स :पप्पू यादवजन अधिकार पार्टीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम