लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव ने UPPET परीक्षा की बदइंतजामी पर घेरा योगी आदित्यनाथ को, कहा- 'सत्ता में बैठे बेऔलाद लोग इन बेटे-बेटियों का दर्द क्या समझेंगे?'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 15, 2022 20:40 IST

पप्पू यादव ने यूपी PET 2022 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को होन वाली परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि भला इस तरह का सलूक कोई सरकार करती है, जैसा की भाजपा सरकार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के बहाने किया योगी सरकार पर हमलाअभ्यर्थियों की परेशानी का हवाला देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि ऐसा सलूक कोई सरकार करती है क्याइससे पहले वरुण गांधी ने भी UP PET परीक्षा में अभ्यर्थियों की परेशानी का मुद्दा उठाया था

पटना: जाप प्रमुख पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित PET 2022 की परीक्षा में परीक्षार्थियों को हो रही परेशानी पर रोष वक्त करते हुए यूपी भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया है। पप्पू यादव ने अभ्यर्थियों को होन वाली परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि भला इस तरह का सलूक कोई सरकार करती है, जैसा की भाजपा सरकार कर रही है।

पप्पू यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से इस संबंध में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरते हुए कहा, "UP PET की परीक्षा में 37 लाख परीक्षार्थियों के साथ भाजपा की ढोंगी सरकार का हौलनाक सलूक रोंगटे खड़ा कर दे रही है! सत्ता में बैठे बेऔलाद लोग इन बेटे-बेटियों युवाओं का दर्द क्या समझेंगे? एक तो रोज़गार नहीं देते, ऊपर से ऐसा अत्याचार!"

मालूम हो कि यूपी PET 2022 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परेशानी के संबंध में न केवल पप्पू यादव बल्कि खुद भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने भी सवाल खड़ा किया। योगी आदित्यनाथ का नाम न लिये बगैर वरुण गांधी ने कहा कि शायद हवाई निरीक्षण से जुमीनी मुद्दे नहीं दिखते हैं।

दरअसल सीएम योगी बीते दिनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था। भाजपा सांसद वरुण गांधी का परोक्ष निशाना सीएम के उसी हवाई सर्वेक्षण का था, जिसे उन्होंने PET 2022 की परीक्षा से जोड़ दिया था।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 अक्टूबर को PET 2022 परीक्षा का आयोजन किया था। लेकिन आयोग ने परीक्षार्थियों का सेंटर इस तरह से अलॉट किया था कि उससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपी सरकार के ग्रुप सी पदों की यह परीक्षा 15-16 अक्टूबर को आयोजन हो रही है, जिसके लिए 37 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों का रेला यूपी के कई रेलवे स्टेशनों पर देखा जा रहा है। रेलवे स्टेशन और ट्रेन में परीक्षार्थियों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उनकी भारी संख्या के कारण उनके साथ-साथ रेलवे से यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टॅग्स :पप्पू यादववरुण गांधीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप