लाइव न्यूज़ :

'शायद मैं काबिल नहीं हूं...' महाराष्ट्र कैबिनेट में जगह ना मिलने पर छलका पंकजा मुंडे का दर्द

By शिवेंद्र राय | Updated: August 12, 2022 11:13 IST

भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट में जगह न मिलने को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने मुझे इस काबिल ही नहीं समझा। महाराष्ट्र की नई गठित कैबिनेट में एक भी महिला नहीं है, इस पर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने निराशा जाहिर की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे40 दिन बाद हुआ था महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट का विस्तारपंकजा मुंडे को नहीं मिली कैबिनेट में जगहपंकजा ने अब अपनी नाराजगी जताई है

मुंबई: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में गठित नई सरकार का कैबिनेट विस्तार हो चुका है। कैबिनेट का विस्तार सरकार गठन के 40 दिन बाद हुआ। इतने दिनों तक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पर पूरी सरकार चलाने की जिम्मेदारी थी। नई सरकार में 18 मंत्री शामिल किए गए हैं जिसमें 9 भाजपा के और 9 शिंदे गुट के हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि नई गठित कैबिनेट में भाजपा नेता पंकजा मुंडे को जगह जरूर मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस मुद्दे पर पंकजा मुंडे का बयान आया है।

पंकजा मुंडे ने कहा, "कैबिनेट में शामिल किए जाने के लिए मुझमें शायद पर्याप्त योग्यता नहीं है। उनके अनुसार जो योग्य होगा, उसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इस पर मेरा कोई रुख नहीं है। मैं अपने सम्मान को बनाए रखते हुए राजनीति करने की कोशिश करती हूं। मैं इस बात की सराहना करती हूं कि पिछली सरकार में मुझे महिला होते हुए भी ग्रामीण विकास का जिम्मा मिला था। महिलाओं को इस तरह के अवसर मिलने चाहिए।"

बता दें  कि महाराष्ट्र की नई गठित कैबिनेट में एक भी महिला नहीं है। इसके कारण शिंदे सरकार की काफी आलोचना भी हुई। कांग्रेस ने तो यह आरोप भी लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी महिलाओं को नेतृत्व करने लायक नहीं समझते। इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस कह चुके हैं कि अगले दौर के मंत्रिमंडल विस्तार में महिला विधायकों को निश्चित रूप से मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जिन 18 विधायकों के मंत्री पद की शपथ दिलाई उनमें राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, विजय कुमार गावित, गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, सुरेश खाडे, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार,  दीपक केसरकर, अतुल सावे, शंभूराज देसाई और मंगलप्रभात  शामिल हैं। 18 नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद महाराष्ट्र मंत्री परिषद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। 

बता दें कि पंकजा मुंडे भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। 3 जून 2014 को नई दिल्ली में दुर्घटना के दौरान गोपीनाथ की मौत हो गयी थी। वह स्वर्गीय प्रमोद महाजन की भतीजी हैं, और राहुल महाजन उनके चचेरे भाई हैं। राजनीति में आने से पहले वह एक गैर सरकारी संगठन का हिस्सा थीं।

टॅग्स :पंकजा मुंडेएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत