लाइव न्यूज़ :

'हम तो अपनी जेब से तुम्हें हनुमान देने आए हैं...', सूरत में धीरेंद्र शास्त्री के अजब बोल, कहा- पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाएंगे

By आजाद खान | Updated: May 29, 2023 11:36 IST

गुजरात के सूरत में बोलते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि "गुजरात के पागलों कैसे हो? आप एक बात याद रखना जिस दिन गुजरात के लोग एकजुट हो जाएंगे, भारत ही नहीं हम पाकिस्तान को भी एक हिंदू राष्ट्र बना देंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देपंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने पड़ोसी देश को भी हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही है।यही नहीं उन्होंने हनुमान जी को भी लेकर अजब बयान दिया है।

गांधीनगर: गुजरात में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने भारत क्या पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही है। यही नहीं उन्होंने गुजरात को एकजुट होने को कहा है और यह भी कहा है उन्हें हिंदू धर्म का प्रसार करना चाहिए। 

सूरत के एक कथा में बोलते हुए बागेश्वर धाम वाले बाबा ने अपनी जेब से गुजरात के लोगों को हनुमान देने की बात कही है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बागेश्वर धाम वाले बाबा अपने बयानों को लेकर काफी विवाद में रहे हैं। यही नहीं उनकी बिहार की यात्रा भी काफी विवादित रहा है और वहां पर उनका काफी विरोध भी हुआ है। 

गुजरात में क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री 

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अहमदाबाद के वटवा में एक कथा का आयोजन किया था। यह कथा देवकी नंदन ठाकुर की शिवपुराण में आयोजित हुआ था। इस कथा में बोलते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि "गुजरात के पागलों कैसे हो? एक बात आप जिंदगी में याद रखना कि हम लोग न धन लेने आए हैं और न ही सम्मान लेने आए हैं। हम तो अपनी जेब से तुम्हें हनुमान देने आए हैं। आप एक बात याद रखना जिस दिन गुजरात के लोग एकजुट हो जाएंगे, भारत ही नहीं हम पाकिस्तान को भी एक हिंदू राष्ट्र बना देंगे।"

गुजरात में कब और कहां है धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम

बता दें कि गुजरात में 7 जून तक धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम होने वाला है। यह कार्यक्रम गुजरात के मुख्य शहरों में होने वाला है। ऐसे में धीरेंद्र शास्त्री सूरत के बाद अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा में भी अपना दिव्य दरबार लगाएंगे। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संपर्क नहीं है।  

टॅग्स :गुजरातवायरल वीडियोपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील