लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे दिग्गज कथक नर्तक बिरजू महाराज, 83 साल की उम्र में निधन

By विनीत कुमार | Updated: January 17, 2022 08:00 IST

Pandit Birju Maharaj: प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज दिल्ली में 83 साल की उम्र में निधन।बिरजू महाराज को रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी डांस के लिए कोरियोग्राफी की थी।

नई दिल्ली: प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में अपने घर पर निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

सामने आई जानकारी के अनुसार रविवार देर रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

हाल ही में पंडित बिरजू महाराज को किडनी संबंधित बीमारी हुई थी। इसके बाद वे डायलिसिस पर भी रहे थे। पंडितजी या महाराजजी के नाम से लोकप्रिय 83 साल के बिरजू महाराज भारत के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक थे।

इनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज सहित चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी प्रसिद्ध कथक नर्तक थे।

बिरजू महाराज के निधन पर शोक की लहर

बिरजू महाराज के निधन की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गहरा दुख जताया। मालिनी अवस्थी ने लिखा- आज भारतीय संगीत की लय थम गई। सुर मौन हो गए। भाव शून्य हो गए। कथक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नहीं रहे। लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई। कालिकाबिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसरित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए। आह!अपूर्णीय क्षति है यह।

वहीं अदनान शामी ने लिखा, महान पंडित बिरजू महाराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। हमने कला के क्षेत्र में आज एक  एक अद्वितीय संस्थान खो दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया।'

लखनऊ घराने से ताल्लुक, कई पुरस्कारों से सम्मानित

बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। कथक नर्तक होने के साथ-साथ बिरजू महाराज शास्त्रीय गायक भी थे। 1986 में पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज को संगीत नाटक अकादमी (1964), कालिदास सम्मान (1987) और लता मंगेशकर पुरस्कार (2002) से भी सम्मानि किया जा चुका है।

उन्होंने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में भी डांस कोरियोग्राफ किया था। इसमें उमराव जान, डेढ इश्कियां, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में शामिल हैं। बिरजू महाराज को 2012 में 'विश्वरूपम' फिल्म में कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं, 2016 में 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म के 'मोहे रंग दो लाल' गाने के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था।

टॅग्स :पंडित बिरजू महाराजलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर