लाइव न्यूज़ :

जलप्रलय के बीच भी अडिग खड़ा रहा था प्राचीन पंचवक्त्र शिव मंदिर, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने स्थानीय प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट भेजने का अनुरोध किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 15, 2023 18:47 IST

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला मंडी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण करते हुए पंचवक्त्र मंदिर भी पहुंचे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देभयंकर बाढ़ ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक पैमाने पर नुकसान किया हैराज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला राज्य में हुई तबाही का दौरा लेने निकलेपंचवक्त्र मंदिर भी पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला

नई दिल्ली: लगातार कई दिन हुई बारिश से उफनाई नदियों के कारण आई भयंकर बाढ़ ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक पैमाने पर नुकसान किया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला राज्य में हुई तबाही का दौरा लेने निकले थे। इस दौरान राज्यपाल  मंडी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण करते हुए उस शिव मंदिर भी पहुंचे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

यहां पहुंचने के बाद राज्यपाल ने कहा, "यह 16वीं सदी का मंदिर (पंचवक्त्र मंदिर) है और अब जब इसकी खबर सभी को मिल गई है तो यह अंतरराष्ट्रीय महत्व का हो गया है। मैं स्थानीय प्रशासन से भी इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने का अनुरोध करूंगा। बाढ़ के बावजूद केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ, इसी तरह, कई पुल ढह जाने के बावजूद भी इस मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ।"

हिमाचल में हुई तबाही में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का पंचवक्त्र मंदिर भारी सैलाबों के बीच भी डटा रहा। इसी कारण इसकी तुलना केदारनाथ मंदिर से भी हो रही है। 2013 में आई आपदा में केदारनाथ मंदिर भी बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बच गया था। 

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में लगातार कई बार बादल फटने और 13 से अधिक बार लैंड स्लाइड होने के बाद यहां ब्यास नदी के ऊपर बने सभी पुल ध्वस्त हो गये। पंचवक्त्र मंदिर के समीप दशकों से खड़ा पुल भी बह गया। मगर मंदिर को भारी त्रासदी हिला भी ना सकी। भगवान शिव को समर्पित यह प्राचीन पंचवक्त्र मंदिर सुकेती और ब्यास नदियों के संगम पर स्थित है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 4 हजार करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है।  इसके अलवा राज्य पर एक नया खतरा संकट आ गया है। दरअसल हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा पर्यटन से आने वाली कमाई पर निर्भर है। देश और दुनिया भर के पर्यटक साल भर हिमाचल जाते रहते हैं जिससे होटल इंडस्ट्री गुलजार रहती है। लेकिन राज्य में हुए जलप्रलय के बाद सैकड़ों सड़कें और संपर्क मार्ग तबाह हो गए हैं। एक ओर पर्यटक पहले ही अपनी आगामी महीनों की बुकिंग रद्द कर रहे हैं। वहीं होटलों तक जाने वाली सड़के बह जाने से आने वाले समय में भी पर्यटन पर असर पड़ने की आशंका है। होटल संचालक इसे लेकर घबराए हुए हैं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभगवान शिवMandiशिव प्रताप शुक्लाकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए