लाइव न्यूज़ :

pan aadhaar link last date: पैन-आधार को जोड़ने की समयसीमा मार्च 2022 तक बढ़ी, जानें आधार को पैन से लिंक करने का तरीका

By उस्मान | Updated: September 18, 2021 05:49 IST

कोविड-19 महामारी की वजह से विभिन्न हितधारकों के सामने आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए समयसीमा बढ़ा दी गयी है

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी की वजह से बढ़ी समयसीमा 31 मार्च, 2022 तक कर सकेंगे लिंकजुर्माने की कार्यवाही पूरी करने की आखिरी तारीख भी 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गयी

नयी दिल्ली: सरकार ने पैन को बायोमेट्रिक आईडी आधार से जोड़ने की समयसीमा छह महीने बढ़ाकर मार्च 2022 कर दी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से विभिन्न हितधारकों के सामने आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए समयसीमा बढ़ा दी गयी है जिससे अनुपालन में आसानी होगी। 

सीबीडीटी ने कहा, "पैन को आधार से जोड़ने के लिए आयकर विभाग को आधार संख्या की सूचना देने की समयसीमा 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गयी है।" 

साथ ही, आयकर अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही पूरी करने की आखिरी तारीख भी 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गयी है। इसके अलावा, बेनामी संपत्ति लेनदेन रोकथाम अधिनियम, 1988 के तहत न्याय निर्णायक प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी करने और आदेश पारित करने की समयसीमा भी मार्च 2022 तक बढ़ा दी गयी है।

आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक करने के तरीका आधार कार्ड आज के दौर में सबसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है इसमें कोई शक नहीं है. जितना आधार कार्ड महत्वपूर्ण है उतना ही उसे आधार से पैन लिंक कराना भी महत्वपूर्ण है।

अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड से पैन लिंक नहीं किया है तो अब आपके पास ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक कराने की आखिरी तारीख मार्च 2022 है।

अंतिम तारीख निकलने के बाद आपके आधार कार्ड को Deactivate किया जा सकता है। इतना ही नहीं जब आप Deactivate कार्ड को Activate कराने जाएंगे तो आपसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।

इनकम टैक्स विभाग ने कहा कि पैन कार्ड धारक को आयकर अधिनियम के तहत दंड भी भुगतने होंगे। आयकर अधिनियम की धारा 272 बी के तहत 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

इस विडियो में आपको बताते हैं घर बैठे आधार से पैन कार्ड लिंक करने का आसान और सही तरीका। वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक करने के तरीका

टॅग्स :आधार कार्डपैन कार्डआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे