लाइव न्यूज़ :

पालघर मॉब लिंचिंग मामला: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा- अनिवार्य अवकाश पर भेजे जाएंगे पुलिस अधीक्षक

By भाषा | Updated: May 8, 2020 05:39 IST

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने पालघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह को अनिवार्य अवकाश पर भेजने का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने पालघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह को अनिवार्य अवकाश पर भेजने का निर्णय लिया है। देशमुख गुरुवार को गडचिंचले गांव में गए थे जहां 16 अप्रैल की रात लिंचिंग की घटना हुई थी।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने पालघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह को अनिवार्य अवकाश पर भेजने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पिछले महीने लॉकडाउन के दौरान पालघर जिले के एक गांव में भीड़ ने दो साधुओं सहित तीन लोगों की पीट-पीट की हत्या (लिंचिंग) कर दी थी। देशमुख गुरुवार को गडचिंचले गांव में गए थे जहां 16 अप्रैल की रात लिंचिंग की यह घटना हुई थी।

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। मंत्री ने कहा कि यह घटना मानवता पर कलंक है। देशमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैंने वहां जनप्रतिनिधियों, विधायक, सांसद, ग्राम पंचायत के सदस्यों और अन्य से भेंट की। उसके बाद राज्य सरकार ने पालघर के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को अनिवार्य अवकाश पर भेजने का फैसला लिया।’’

मंत्री ने कहा कि पुलिस अधीक्षक का प्रभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दिया जाएगा। इस मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस की अपराध शाख (सीआईडी) कर रही है और उसने 115 लोगों को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रपालघरउद्धव ठाकरे सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप