लाइव न्यूज़ :

वायु सेना स्टेशन पर ड्रोन हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता: डीजीपी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:43 IST

Open in App

जम्मू, दो जुलाई जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यहां वायु सेना स्टेशन पर ड्रोन से हुए हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि हमले में पाक स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का हाथ होने का गहरा संदेह है।

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर खतरा है और महत्वपूर्ण लोगों एवं स्थानों की सुरक्षा की दोबारा समीक्षा करने की जरूरत है।

सिंह ने कठुआ जिले में संवाददाताओं से कहा, “हमें इस मामले में लश्कर ए तैयबा का हाथ होने का गंभीर और गहरा शक है। चूंकि लश्कर का हाथ है और यह पाकिस्तान से संचालित होता है इसलिए एक प्रकार से पाकिस्तान की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां किस हद तक शामिल हैं इसका पता जांच के बाद ही चल पायेगा। जम्मू हवाई अड्डे पर स्थित वायु सेना स्टेशन पर 27 जून को हुए अपनी तरह के पहले ड्रोन हमले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अपने हाथों में ले ली है। इस घटना में ड्रोन से दो बम गिराए गए थे जिसमें वायु सेना के दो कर्मी घायल हो गए थे।

वायु सेना स्टेशन पर हमले के कुछ घंटे बाद बरामद हुए, करीब साढ़े पांच किलोग्राम आईईडी विस्फोटक के बारे में सिंह ने कहा, “वे भीड़भाड़ वाले इलाके में धमाका करना चाहते थे जिससे अधिकतम नुकसान हो। लेकिन सौभाग्य से हमने उस आतंकवादी को पकड़ लिया जिसने कुछ जानकारी दी और हमने आईईडी बरामद कर एक बड़ा आतंकी हमला टाल दिया।”

डीजीपी ने बताया कि इससे पहले ड्रोन से हथियार, आईईडी और मादक पदार्थ गिराने की दर्जन भर से अधिक घटनाएं सामने आई हैं तथा इनमें आतंकी गुट लश्कर ए तैयबा का हाथ रहा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या आईईडी की बरामदगी और वायु सेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले में कोई संबंध है, सिंह ने कहा कि वह इस बारे में अभी कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि ड्रोन सीमा पार से आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए