लाइव न्यूज़ :

भारतीय जवानों के खाने में जहर मिलाने की फिराक में है पाक की खुफिया एजेंसी, अलर्ट जारी!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 3, 2019 12:43 IST

भारतीय जवानों के खाने में जहर मिलाने की फिराक में है पाक की खुफिया एजेंसी। एमआई, आईएसआई और आतंकी रच रहे साचिश.

Open in App
ठळक मुद्देइंटेलिजेंस ब्यूरो ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों को खाने में जहर से सतर्क रहने को कहा है. खाने-पीने के समान की खरीद से लेकर इस्तेमाल करने में सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.

नई दिल्ली, 2 मार्च (एजेंसी)ः पाकिस्तान एक बार फिर से भारतीय सेना को नुकसान पहुंचाने के इरादे से एक बड़ी साजिश रच रहा है. सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) और इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) भारतीय सेना के जवानों के खिलाफ एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. एमआई और आईएसआई भारतीय सेना के जवानों के राशन में जहर मिलाने की साजिश रच रहा है.

दरअसल, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों को खाने में जहर से सतर्क रहने को कहा है. आईबी के पास खुफिया जानकारी मिली है कि सुरक्षा कर्मियों के खाने में पाकिस्तान की आईएसआई और कुछ आतंकी संगठन जहर मिलाने की ताक में है. ऐसे में खाने-पीने के समान की खरीद से लेकर इस्तेमाल करने में सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.

जाहिर है हाल के दिनों में हुई आतंकी घटनाओं को भी देखते हुए आईबी ने अलर्ट जारी किया है. पाकिस्तानी नंबर से चैट के आधार पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि कश्मीर में सक्रि य पाकिस्तानी एमआई और आईएसआई एजेंट घाटी में तैनात सुरक्षाबलों के राशन स्टॉक्स में जहर मिलाने की योजना बना रहे हैं.

हालांकि, इस इनपुट को देखते हुए इंटेल नोट में कहा गया है कि सभी शिविरों के राशन डिपो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर राज्य में. अमेरिका भी कर चुका है अगाह: इससे पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने भी भारत को अगाह किया है कि पाकिस्तान द्वारा समिर्थत आतंकी संगठन भारत में हमला कर सकते हैं. खुफिया एजेंसी के अनुसार ऐसे आतंकी संगठन भारत में लगातार हमले की साजिश रच रहे हैं. एजेंसी के अनुसार उन्हें मिली जानकारी के अनुसार वह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान में भी हमले की तैयारी में हैं.

अमेरिकी खुफिया एजेंसी के डायरेक्टर डैन कोट्स ने कहा, ''पाकिस्तान का ऐसे आंतकी संगठन को पनाह देना खुद अमेरिका की आतंक विरोधी कोशिशों के लिए एक बड़ा झटका है. ऐसे आतंकी संगठन पाकिस्तान की जमीन से भारत, आफगानिस्तान यहां तक की अमेरिका मे भी हमले की तैयारी कर रहे हैं.''

टॅग्स :भारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्सइंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप