लाइव न्यूज़ :

Pakistan Violates Ceasefire: पाकिस्तानी जवानों ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पुंछ, कठुआ और उरी में गोलीबारी की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2020 16:50 IST

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार दोपहर बाद पुंछ जिले के देवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और यह करीब बीस मिनट तक चली।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार रात हीरानगर सेक्टर के पंसार, मनयारी और चक गंगा में मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी की।एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 646 घटनाएं हुयी हैं।

जम्मूः पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने इसका जवाब दिया।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार दोपहर बाद पुंछ जिले के देवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और यह करीब बीस मिनट तक चली।

इससे पहले पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार रात हीरानगर सेक्टर के पंसार, मनयारी और चक गंगा में मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी की। यह गोलीबारी सुबह तक जारी रही। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने बुधवार को बताया था कि इस साल एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 646 घटनाएं हुयी हैं। 

सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन बुधवार देर रात शुरू हुआ और बृहस्पतिवार सुबह तक रुक-रुककर होता रहा। सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों से इसका माकूल जवाब दिया। उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामूला जिले के उरी सेक्टर में हाजीपीर इलाके में स्थित भारतीय चौकियों पर हल्के हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने बिना उकसावे के दिखायी गयी इस आक्रमकता का पूरा-पूरा जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानइमरान खानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए