लाइव न्यूज़ :

VHP ने सरकार से कहा- पाकिस्तान में बचे-खुचे हिन्दुओं की जल्द घर वापसी कराएं, वहां उनके धर्म स्थलों को किया जा रहा अपवित्र

By भाषा | Updated: January 30, 2020 15:36 IST

विहिप प्रबंध समिति के सलाहकार सदस्य और संरक्षक पुरूषोत्तम नारायण सिंह ने कहा, "सोमवार को सिंध में एक मंदिर पर हमला कर परिसर को तोड़ा गया एवं मूर्तियों और धर्मग्रंथों को अपवित्र करने का प्रयास किया गया।"

Open in App
ठळक मुद्देविहिप ने पाकिस्तान में हिन्दुओं पर कथित हमलों की निंदा की है।उसने कहा कि भारत में एनआरसी तथा सीएए का विरोध कर पाकिस्तान को ऑक्सीजन दी जा रही है।

विश्व हिन्दू परिषद ने पाकिस्तान में हिन्दुओं पर कथित हमलों की निंदा करते हुए गुरूवार को कहा कि इधर भारत में एनआरसी तथा सीएए का विरोध कर पाकिस्तान को ऑक्सीजन दी जा रही है वहीं पाकिस्तान में हिंदुओं तथा उनके धर्म स्थलों को अपवित्र करने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही विहिप ने मांग की कि इस स्थिति में सरकार को पाकिस्तान में बचे-खुचे हिन्दुओं की जल्दी घर वापसी करानी चाहिए।

विहिप प्रबंध समिति के सलाहकार सदस्य और संरक्षक पुरूषोत्तम नारायण सिंह ने कहा, "सोमवार को सिंध में एक मंदिर पर हमला कर परिसर को तोड़ा गया एवं मूर्तियों और धर्मग्रंथों को अपवित्र करने का प्रयास किया गया।" उन्होंने कहा कि भारतीय कानून के अनुसार पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में पीड़ित अल्पसंख्यक हिन्दुओं सहित अन्य लोगों को संरक्षण देने हेतु भारत का द्वार खुला है लेकिन इसका परिणाम पाकिस्तान में दिख रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में कुछ लोग आज पाकिस्तान के हाथों में खेल कर भारतीय कानून का विरोध कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधते रहते हैं, लेकिन उनके अपने ही देश में उत्पीड़न की खबरें सामने आ रही हैं।उन्होंने कहा ‘‘कुछ दिन पहले ही ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी की निंदा पूरे विश्व में की गयी थी। ऐसी घटनाएं बाद में भी हुईं।’’ उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि पाकिस्तान में अब बचे-खुचे हिन्दुओं को इस उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने का काम करना चाहिए। सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी हिन्दुओं की घरवापसी तीव्रता के साथ कराना ही श्रेयष्कर है। 

टॅग्स :विश्व हिंदू परिषदकैब प्रोटेस्टपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए