लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लगातार दूसरे दिन किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By भाषा | Updated: November 30, 2019 18:56 IST

पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी बालाकोट सेक्टर के निकट नियंत्रण रेखा पर सीमा से लगे इलाकों में भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे। भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन का "माकूल जवाब" दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय सेना पाकिस्तान को माकूल जवाब दे रही है।

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय सेना पाकिस्तान को माकूल जवाब दे रही है।" उन्होंने कहा कि अंतिम बार जानकारी मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। प्रवक्ता ने बताया, "पाकिस्तान ने अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।"

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी बालाकोट सेक्टर के निकट नियंत्रण रेखा पर सीमा से लगे इलाकों में भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे। भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन का "माकूल जवाब" दिया था।

टॅग्स :सीजफायरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए