लाइव न्यूज़ :

Ceasefire violations: पाकिस्तान ने इस हफ्ते तीसरी बार भारतीय राजनयिक को तलब किया, कहा- इंडियन आर्मी कर रहे उल्लंघन, 1081 बार संघर्षविराम

By भाषा | Updated: May 21, 2020 17:16 IST

पाकिस्तान ने कहा कि भारतीय जवान लगातार सीमा पर उल्लंघन कर रहे हैं। इस सप्ताह तीसरी बार भारतीय राजनयिक को पाक ने तलब कर सवाल पूछा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय बलों द्वारा अंधाधुंध और बगैर उकसावे की गई गोलीबारी में 45 वर्षीय एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।पुंछ जिले में एलओसी से लगे दो सेक्टरों के अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और गोले दागे, जिस पर भारतीय बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय बलों द्वारा संघर्षविराम के कथित उल्लंघन को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिये भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को बृहस्पतिवार को तलब किया। इस हफ्ते ऐसा तीसरी बार किया गया है।

विदेश कार्यालय ने दावा किया कि बुधवार को चिरीकोट सेक्टर में भारतीय बलों द्वारा अंधाधुंध और बगैर उकसावे की गई गोलीबारी में 45 वर्षीय एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, भारतीय थल सेना के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी से लगे दो सेक्टरों के अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और गोले दागे, जिस पर भारतीय बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलीबारी और गोलाबारी किये जाने का यह लगातार पांचवां दिन था। वहीं, यह लगातार दूसरे दिन और इस हफ्ते तीसरी बार है, जब भारतीय राजनयिक को पाकिस्तान ने तलब किया है। इससे पहले पाक विदेश कार्यालय ने भारतीय राजनयिक को सोमवार और बुधवार को तलब किया था।

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन पर विरोध जताने के लिए बुधवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया। विदेश कार्यालय ने दावा किया कि मंगलवार को निकियाल सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा ‘‘अकारण और बिना किसी उकसावे के की गयी गोलीबारी’’ में तीन पाकिस्तानी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप लगाया गया कि भारतीय सुरक्षा बलों ने भारी हथियारों से गोलीबारी कर एलओसी और कामकाजी सीमा (डब्ल्यूबी) के पास लगातार रिहायशी आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया । विदेश कार्यालय ने दावा किया कि 2020 में भारत ने अब तक 1101 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। विदेश कार्यालय ने कहा कि भारत से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने को कहा गया। एलओसी और कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने तथा संघर्ष विराम उल्लंघन की सभी घटनाओं की जांच कराने का आग्रह किया गया।

पाकिस्तान ने सोमवार को यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा नियंत्रण रेखा पर कथित संर्घषविराम उल्लंघन करने पर विरोध जताया। विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि भारतीय बलों ने रविवार को खुईरट्टा सेक्टर में बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 37 वर्षीय आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल ‘‘नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर स्थित घनी आबादी वाले असैन्य इलाकों को गोलीबारी, मोर्टार तथा स्वचलित हथियारों से लगातार निशाना बना रहे हैं।’’ उसने दावा किया कि इस साल भारत अब तक 1,081 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है। मंत्रालय ने कहा कि भारत से 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करने, ऐसी घटनाओं की जांच करवाने तथा नियंत्रण रेखा एवं कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानइमरान खानभारतीय सेनासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए