लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान नहीं खोलेगा भारत के लिए हवाई क्षेत्र, कहा- पहले अग्रिम एयरबेस से हटाओ अपने लड़ाकू विमान

By भाषा | Updated: July 12, 2019 20:39 IST

पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ठिकानों पर किए गए भाारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने हवाईक्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था।

Open in App

पाकिस्तान ने भारत से कहा है कि वह उसकी वाणिज्यिक उड़ानों के लिये तब तक अपने हवाईक्षेत्र को नहीं खोलेगा, जब तक कि भारतीय वायुसेना के अग्रिम एयरबेस से लड़ाकू विमानों को नहीं हटा लिया जाता है। पाक के विमानन सचिव शाहरुख नुसरत ने एक संसदीय समिति को यह जानकारी दी।

पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ठिकानों पर किए गए भाारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने हवाईक्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था।

‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार विमानन सचिव नुसरत ने बृहस्पतिवार को विमानन पर सीनेट की स्थायी समिति को जानकारी दी कि उनके विभाग ने भारतीय अधिकारियों को सूचना दी है कि उनका (पाकिस्तान का) हवाईक्षेत्र भारत के इस्तेमाल के लिये तब तक उपलब्ध नहीं होगा, जब तक कि भारत (भारतीय वायुसेना के) अग्रिम हवाईअड्डों से अपने लड़ाकू विमानों को हटा नहीं लेता।

नुसरत ने समिति को बताया, ‘‘भारत सरकार ने हमसे संपर्क कर हवाईक्षेत्र खोलने का अनुरोध किया था। हमने उन्हें अपनी इन चिंताओं से अवगत कराया कि पहले भारत को अग्रिम हवाईअड्डों पर तैनात अपने लड़ाकू विमानों को निश्चित रूप से हटाना चाहिए।’’

उन्होंने समिति को बताया कि भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान से संपर्क कर हवाईक्षेत्र प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध किया। नुसरत ने कहा, ‘‘हालांकि भारतीय अधिकारियों को बताया गया है कि भारतीय वायुसेना के हवाईअड्डों पर अब भी लड़ाकू विमान तैनात हैं और इन विमानों के हटाये जाने तक पाकिस्तान भारत से विमान परिचालन बहाल करने की इजाजत नहीं देगा।’’ एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सभी यात्री विमानों को भारत द्वारा वैकल्पिक मार्गों पर परिचालित किया जा रहा। 

टॅग्स :पाकिस्तानबालाकोटभारतीय वायुसेना स्ट्राइकइमरान खाननरेंद्र मोदीइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो