लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ट्रेन हादसा: पाक पीएम शहबाज शरीफ ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2023 15:36 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी दुख व्यक्त कियाउन्होंने कहा कि कहा कि ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ हैउन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "भारत में ट्रेन दुर्घटना में सैकड़ों लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मैं इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।"

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ शुक्रवार को तुर्की के लिए रवाना हो गए। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी दुख व्यक्त किया और कहा कि ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ है। 

उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्वीट कर लिखा, "भारत के ओडिशा में दुखद ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या के बारे में जानकर दुख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

हावड़ा के रास्ते में 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और बगल की पटरियों पर गिर गए। समानांतर ट्रैक पर विपरीत दिशा से आ रही 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरे डिब्बों से जा टकराई। करीब 12 कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए और तीसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गए। 

टॅग्स :शहबाज शरीफबिलावल भुट्टो जरदारीओड़िसापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?