लाइव न्यूज़ :

Modi On Pakistan Atom Bomb: 'पाकिस्तान के परमाणु बम में दम नहीं है', चुनावी सभा में बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 11, 2024 11:39 IST

Modi On Pakistan Atom Bomb: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के कंधमाल में थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बार-बार कांग्रेस अपने ही देश को डराने की कोशिश करती हैवे कहते हैं 'संभल के चलो पाकिस्तान के पास परमाणु बम हैपीएम ने कहा, पाकिस्तान के बम को कोई खरीदना नहीं चाहता

Modi On Pakistan Atom Bomb: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के कंधमाल में थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बार-बार कांग्रेस अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वे कहते हैं 'संभल के चलो पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। पीएम ने कहा कि यह मरे पड़े लोग देश के मन को भी मार रहे हैं। वे पाकिस्तान के बम के बारे में बात करते हैं, लेकिन पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि उन्हें नहीं पता कि इसे कैसे रखा जाए और वे अपने बम बेचने के लिए खरीदार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई भी उन्हें खरीदना नहीं चाहता है क्योंकि लोगों को भी पता है कि इनके बम में दम नहीं है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के इसी कमजोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है। देश ने कितने आतंकी हमले झेले हैं। देश भूल नहीं सकता कि आतंकियों को सबक सिखाने के बजाय। ये लोग आतंकी संगठनों के साथ बैठकें करते थे। 26/11 के मुंबई हमले के बाद इन लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी, कि आतंक के सरपरस्तों पर कार्रवाई करें। और क्यों? क्योंकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगता था कि अगर हम कार्रवाई करेंगे तो हमारा वोटबैंक नाराज हो जाएगा।

पीएम ने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। और हमनें ये दिखा दिया था कि देशभक्ति से ओत-प्रोत सरकार देशहित के लिए, देश की सुरक्षा के लिए, देश के लोगों को आशा-अपेक्षा के लिए कैसे काम करती है।

पीएम ने कहा कि यहां राज्य भाजपा भी उड़िया भाषा और उड़िया संस्कृति के प्रति समर्पित है। ऐसा कोई बेटा या बेटी जो ओडिशा की मिट्टी से निकला हो, यहां की संस्कृति को समझता है, उसका भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय है। मैं आपको 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा की सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं।

टॅग्स :पाकिस्तानबमनरेंद्र मोदीओड़िसाओडिशा विधानसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए