लाइव न्यूज़ :

ड्रोनों से हमलों को अंजाम देखा पाकिस्तान! पिज्जा डिलीवरी के लिए खरीदे चीनी ड्रोनों का आतंकी घटनाओं में इस्तेमाल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 18, 2023 12:18 IST

पाकिस्तान अपने यहां चीन से पिज्जा डिलीवरी की आड़ में खरीदे गए सैंकड़ों ड्रोन आतंकी गुटों को दिए हैं जिन्होंने उन्हें फिदायीन ड्रोनों में तब्दील कर दिया है। ऐसा रहस्योद्घाटन खुफिया अधिकारियों ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए फूड डिलीवरी ड्रोनों का इस्तेमाल करने की तैयारी पाकिस्तान फिदायीन आतंकियों की जगह फिदायीन ड्रोनों का कर रहा इस्तेमाल सेना के एक अधिकारी ने इस खुफिया जानकारी को साझा किया है

श्रीनगर: जमीन के रास्ते फिदायीन आतंकियों को इस ओर भेज कर हमले करवाने में आ रही मुश्किलों के चलते अब पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में फिदायीन ड्रोनों के माध्यम से कहर बरपाने की पूरी तैयारी कर ली है?

उसने अपने यहां चीन से पिज्जा डिलीवरी की आड़ में खरीदे गए सैंकड़ों ड्रोन आतंकी गुटों को दिए हैं जिन्होंने उन्हें फिदायीन ड्रोनों में तब्दील कर दिया है। ऐसा रहस्योद्घाटन खुफिया अधिकारियों ने किया है।

खुफिया सूत्रों के बकौल, पिछले कुछ अरसे में जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर पर हथियार गिराने में कामयाब रहे ड्रोनों में से जो मार गिराए गए थे उनका पोस्टमार्टम इसे साबित करता था कि पाकिस्तान ने उन्हें असैम्बल किया था ताकि एजेंसियों को यह पता लगाने में मुश्किल हो की आखिर यह कहां से आए हैं।

हालांकि, वर्ष 2021 में जम्मू के वायुसैनिक हवाई अड्डे पर हुए फिदायीन ड्रोन हमलों तथा उसके बाद जम्मू शहर व सीमांत क्षेत्रों में स्थिति कई मिलिट्री स्टेशनों को फिदायीन ड्रोनों से उड़ा देने की नाकाम कोशिशों के उपरांत सेना अब इनसे निपटने की तैयारी में जुट गई है।

नाम न छापने की शर्त पर एक सेनाधिकारी का कहना था कि रक्षा संस्थानों को अब जमीन और हवाई मार्ग से होने वाले संभावित फिदायीन हमलों की खातिर उपकरण जुटाने पड़ रहे हैं जिस कारण सुरक्षाबलों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

हालांकि, अधिकारी यह सुनिश्चित तौर पर बताने में असमर्थ थे कि पाकिस्तान ने सीमा के उस पार सक्रिय आतंकी गुटों को कितने फिदायीन ड्रोनों को सौंपा है पर सोशल मीडिया तथा इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों के बकौल, चीन ने सैंकड़ों की संख्या में फिदायीन ड्रोन पाकिस्तान को मुहैया करवाए हैं।

साथ ही उन्हें फिदायीन ड्रोनों में बदलने की ट्रेनिंग भी दी गई है। जानकारी के लिए चीनी सेना ने पिछले दिनों एकसाथ 3600 ड्रोनों को एक साथ और एक ही कंट्रोल से उड़ा कर पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया था।

और अब पाकिस्तान ने जम्मू में इन ड्रोनों से फिदायीन हमला कर भारतीय सुरक्षाबलों को अचम्भे में डाल दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?