लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारत के 78 हजार वर्ग किमी क्षेत्र पर कर रखा है अवैध कब्जा

By भाषा | Updated: December 13, 2018 02:09 IST

Open in App

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर राज्य में भारत के करीब 78 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है. चीन और पाकिस्तान के बीच दो मार्च, 1963 को हुए सीमा समझौते के तहत पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में उसके कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र के 5180 वर्ग किलोमीटर हिस्से को चीन को सौंप दिया था.

भारत ने पाकिस्तान से बार-बार और लगातार कहा है कि वह उसके अवैध कब्जे वाले सभी इलाकों को फौरन छोड़ दे. इस बारे में हाल ही में 30 नवंबर 2018 को भी उससे कहा गया था. यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी.

उन्होंने कहा कि भारत का सतत और सैद्धांतिक मत है कि समस्त जम्मू कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है, और रहेगा. हालांकि स्वराज ने अपने अपने जवाब में इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि पाकिस्तान से यह बात कहां कही गई.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर के एक हिस्से पर अवैध कब्जा किए हुए है. डोकलाम में 2014 से 2018 के बीच घुसपैठ की संख्या के एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने कहा कि डोकलाम भूटान का हिस्सा है.

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए