लाइव न्यूज़ :

करतारपुर गलियारे पर शून्य रेखा से गुरुद्वारा साहिब तक पाकिस्तान 80 फीसदी काम पूरा कर चुका है

By भाषा | Updated: July 5, 2019 18:26 IST

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है कि इंजीनियर ने बाकी काम निर्धारित समय सीमा में पूरा हो जाने उम्मीद जतायी है। उनका बयान इस मायने में अहम है कि भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वाघा बॉर्डर के पाकिस्तान वाले हिस्से में 14 जुलाई को बैठक होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान भारतीय सीमा से करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक गलियारे का निर्माण करेगा।‘निशान साहिब’ ‘खंडा साहिब’ से अधिक ऊंचाई पर करीब 150 फुट पर लहराया जाएगा जो भारत से भी स्पष्ट नजर आएगा।

करतारपुर गलियारे पर शून्य रेखा से गुरुद्वारा साहिब तक पाकिस्तान 80 फीसदी काम पूरा कर चुका है। इस परियोजना पर काम कर रहे एक वरिष्ठ इंजीनियर ने भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच इस विषय पर एक पखवाड़े में होने वाली बैठक से पहले यह जानकारी दी।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है कि इंजीनियर ने बाकी काम निर्धारित समय सीमा में पूरा हो जाने उम्मीद जतायी है। उनका बयान इस मायने में अहम है कि भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वाघा बॉर्डर के पाकिस्तान वाले हिस्से में 14 जुलाई को बैठक होने वाली है।

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जब दोनों पक्षों के बीच बैठक होगी तब भारत गलियारे से संबंधित मुद्दों पर मतभेद सुलझाने का प्रयास करेगा। खबर के अनुसार करतारपुर गलियारे पर शून्य रेखा से गुरूद्वारा साहिब तक 80 फीसद से अधिक काम हो चुका है जिसमें मुख्य मार्ग, पुल, भवन निर्माण आदि भी शामिल हैं।

इंजीनियर कासिफ अली ने कहा, ‘‘ हमें टाइल्स लगाने हैं और इसके लिए पहले ही आर्डर दिया जा चुका है। काम 2-3 हफ्ते में शुरू हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि विशेष प्रकार के सर्फद मार्बल की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है क्योंकि इसका इस परियोजना में बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘लंगर खाना’ , ‘दर्शन खाना’ प्रशासनिक खंड और शौचालयों के निर्माण का कार्य 70-80 फीसदी तक पूरा हो चुका और अब बिजली के तार लगाने, गैस कनेक्शन और पानी की लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस भवन का गुबंद विशेष शैली में बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में कृषि भूमि का एक हिस्सा तैयार किया जा रहा है। यहां ‘निशान साहिब’ ‘खंडा साहिब’ से अधिक ऊंचाई पर करीब 150 फुट पर लहराया जाएगा जो भारत से भी स्पष्ट नजर आएगा। गुरुद्वारा साहिब करतारपुर के प्रमुख सरदार गोबंद सिंह ने कहा कि यदि सिख श्रद्धालु डेरा बाबा नानक के दर्शनों के इच्छुक हैं तो वे आसानी से आ सकते हैं क्योंकि सड़क का निर्माण, गुरुद्वारा साहिब का विस्तार, लंगर हॉल और दो गेट का निर्माण पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं दुनियाभर के सिखों को स्पष्ट करना चाहता हूं कि एक भी ईंट को छुआ नहीं गया है। यह भवन ताजमहज की तरह खड़ा है।’’ नवंबर, 2018 में दोनों देश पाकिस्तान के करतारपुर के गुरूद्वारा दरबार सिंह साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से जोड़ने वाले सीमापार मार्ग पर सहमत हुए थे।

करतारपुर में ही गुरु नानक ने अंतिम सांस ली थी। पाकिस्तान भारतीय सीमा से करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक गलियारे का निर्माण करेगा, जबकि गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से सीमा तक गलियारे के दूसरे भाग का निर्माण भारत करेगा। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप