लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास की गोलीबारी, 2 जवान शहीद, सेना दे रही है जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2020 14:33 IST

पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार बरसाए गए। इसके बाद भारतीय जवान ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध को बनाने का कार्य शुरू होते ही पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी जाती है।कृष्णा घाटी में पाक द्वारा किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में लांस नायक करनैल सिंह समेत दो जवान शहीद हो गए।एलओसी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

जम्मू: एलओसी पर पाक सेना की ओर से जबरदस्त गोलाबारी की जा रही है। जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को भी जबरदस्त क्षति पहुंची है। भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि गोलाबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं। प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कल देर रात कृष्णा घाटी में पाक द्वारा किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में एक लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए। इसके अलावा, एक जवान गंभीर तरह से घायल हो गए थे। कुछ समय बाद इलाज के दौरान दूसरे घायल जवान की भी मौत हो गई। 

बता दें कि पाकिस्तान ने कल रात मेंढर सब डिवीजन के मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की।सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार बरसाए। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। एलओसी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। देर रात गोलाबारी जारी थी।

जानकारी के अनुसार, रात को पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। इससे पहले कल सुबह भी तड़के पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की थी। 

अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब सात घंटे गोलाबारी कर बीएसएफ की पोस्ट को निशाना बनाया। कल रात दस बजे से लेकर आज सुबह पांच बजे तक पाकिस्तान की पप्पू चक पोस्ट से 25 चिनाब के रेंजर्स ने गोलाबारी कर बीएसएफ की करोल मात्रयां को निशाना बनाया। जिसका बीएसएफ ने भी करारा जवाब दिया। किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

दरअसल, सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध को बनाने का कार्य शुरू होते ही पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी जाती है। इसके अलावा गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान घुसपैठ कराने की ताक में भी रहता है। इसके पहले कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार की पूरी रात रुक-रुककर गोलाबारी होती रही। भारतीय क्षेत्र में इसका कोई नुकसान नहीं हुआ है।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण