लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने Loc व अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नागरिक इलाकों पर की गोलीबारी

By भाषा | Updated: October 10, 2020 11:48 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से हो रहे भारी गोलीबारी के कारण सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि भारतीय बलों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के दो सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास असैन्य इलाकों में बिना उकसावे के शुक्रवार रातभर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि भारतीय बलों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार सुबह कहा, ‘‘पाकिस्तान ने पुंछ के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर देर रात डेढ़ बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।

भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी गोलाबारी के कारण सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए। अधिकारी ने बताया कि तड़के साढ़े चार बजे गोलीबारी रुकी।

उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में आईबी के पास अग्रिम इलाकों को निशाना बनाया और वे पांच घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी करते रहे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे गोलीबारी शुरू की और यह शनिवार तड़के चार बजकर 40 मिनट तक जारी रही।

सीमा सुरक्षा बल ने इसका उचित जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि इस बीच, पुंछ के कस्बा सेक्टर में असैन्य इलाकों पर पाकिस्तानी गोलाबारी में 40 वर्षीय महिला हामिदा बी घायल हो गई। महिला की हालत ‘‘स्थिर’’ बताई जा रही है। 

टॅग्स :पाकिस्तानएलओसीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील