लाइव न्यूज़ :

भारत से पंजाब को अलग करने में लगा पाकिस्तान, खालिस्तान जनमत संग्रह पर बड़ी साजिश का खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2022 07:51 IST

मीडिया रिपोर्ट में खुफिया एजेंसियों के हवाले से दावा किया गया है कि खालिस्तानी सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने सैकड़ों की संख्या में फेक ट्विटर हैंडल बनाये हैं, जिनके जरिये खालिस्तान रेफरेंडम (जनमत संग्रह) वाली साजिश रची जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे10 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच खालिस्तान जनमत संग्रह के समर्थन में 29032 ट्वीट किए गएअर्शदीप को खालिस्तान बतानेवाले ट्वीट पाकिस्तान से किए गए थे।ट्विटर पर खालिस्तान के समर्थन वाले 1450 घोस्ट खाते मिले हैं।

नई दिल्लीः खालिस्तानी समर्थकों के जरिए पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिश करने में जुटा हुआ है। इस बात का खुलासा  खुफिया एजेंसियों ने किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान दुनियाभर में रह रहे खालिस्तानी समर्थकों के जरिये भारत से पंजाब को अलग करने की साजिश में लगा हुआ है। यही नहीं पाकिस्तान खालिस्तानी समर्थकों को हथियार भी मुहैया करा रहा है। ऐसे दस्तावेज भी सामने आए हैं जिसमें पता चला है कि सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तान जनमत संग्रह की साजिश भी रच रहा है।

जी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने इस बाबत खालिस्तानी आतंकियों के साथ लाहौर में कई बैठक भी की हैं। पाकिस्तान ने अलग-अलग देशों में मौजूद अपने दूतावासों और हाई कमीशन के जरिए खालिस्तानी समर्थकों की मदद कर रहा है और उन्हें फंडिंग के साथ हथियार भी मुहैया करा रहा है। 

ट्विटर पर खालिस्तान के समर्थन वाले 1450 घोस्ट खाते

जी मीडिया ने इस खुलासे को लेकर कुछ दस्तावेज भी साझा किए हैं। उसने दावा किया है कि खालिस्तानी  सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने सैकड़ों की संख्या में फेक ट्विटर हैंडल बनाये हैं, जिनके जरिये खालिस्तान रेफरेंडम (जनमत संग्रह) वाली साजिश रची जा रही है। ट्विटर पर खालिस्तान के समर्थन वाले 1450 घोस्ट खाते मिले हैं जिनके फॉलोवर जीरो हैं। ऐसे खातों का इस्तेमाल खालिस्तान जनमत संग्रह के लिए किया जाता है। 

एक महीने के भीतर खालिस्तान जनमत संग्रह के समर्थन में 29032 ट्वीट किए गए

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि इन घोस्ट ट्विटर खातों से पिछले महीने 10 सिंतबर से 10 अक्टूबर के बीच खालिस्तान जनमत संग्रह के समर्थन में 29032 ट्वीट किए गए। इन ट्वीट्स को दुनिया भर में 7826 लोगों ने रिट्वीट किया। इसी अवधि के बीच खालिस्तान के समर्थन में 334 नए ट्विटर खाते भी बनाए गए। इन ट्विटर खातों के ट्वीट को पाकिस्तान से ट्रेंड कराया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की आईएसआई कनाडा, जर्मनी, अमेरिका और ब्रिटेन में बैठे खालिस्तानियों को खुला समर्थन दे रही है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान की आईएसआई खालिस्तानी आतंकियों और खालिस्तानी समर्थकों से लगातार संपर्क बनाए हुए है।

अर्शदीप को खालिस्तान बतानेवाले ट्वीट पाकिस्तान से किए गए

इसमें यह भी खुलासा हुआ है कि एशिया कप में पाकिस्तान से मैच हारने के बाद क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को खालिस्तान बताने वाले ट्वीट भी इन्हीं खातों के जरिए पाकिस्तान से किए गए। जी मीडिया ने दावा किया कि अर्शदीप सिंह के खिलाफ पाकिस्तान की ISPR ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया आर्मी की मदद से अर्शदीप सिंह के खिलाफ हजारों की संख्या में ट्वीट कराए।

खालिस्तान जनमत संग्रह के लिए खालिस्तानी सोशल मीडिया के अलावा ऐप की भी मदद ले रहे हैं। '2020 Sikh Referendum'जैसे ऐप को भारत ने बैन कर दिया है। हालांकि कई अन्य देशों में यह ऐप संचालित हो रहा है। इनके जरिए कश्मीर और पंजाब में आतंकवाद को बढ़ावा देने में लगा हुआ है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान की आईएसआई कश्मीर और खालिस्तानी आतंकियों को एक साथ मिलाकर भारत में आपनी आंतकी गतिविधियों को तेज करने को कहा है।

 

टॅग्स :पाकिस्तानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए