लाइव न्यूज़ :

संघर्षविराम के उल्लंघन से बाज नहीं आ रही है पाक सेना, भारत ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

By भाषा | Updated: January 10, 2019 14:46 IST

2018 में पिछले 15 सालों में पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे अधिक 2,936 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

Open in App

जम्मू, 10 जनवरी: पाकिस्तानी सेना ने लगातार तीसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुये बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और नागरिक इलाकों पर गोलाबारी की जिसका भारतीय बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 2018 में पिछले 15 सालों में पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे अधिक 2,936 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार सुबह में पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर गोलियां चलाने और गोले दागने शुरू कर दिये।’’ उन्होंने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन में भारतीय पक्ष का कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि सीमा की रखवाली करने वाले भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में कलाल अग्रिम इलाके में दो बार गोलीबारी की और गोले दागे।

लगातार गोलीबारी और गोलाबारी के कारण सीमा पर स्थित गांवों में रहने वाले लोग भयभीत हैं। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को अग्रिम इलाकों का दौरा किया था और जम्मू एवं राजौरी जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।

टॅग्स :भारतीय सेनासीजफायर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील