लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान 400 से ज्यादा आतंकियों को कश्मीर में घुसपैठ कराने की ताक में, सीमा पार कई लॉन्च पैड किए तैयार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 30, 2020 13:50 IST

पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है और इस दौरान वह आतंकियों को कश्मीर में घुसपैठ कराने की कोशिश में जुटा है। सूत्रों के अनुसार कई तालिबानी आतंकियों को भी पाक सेना कश्मीर में भेजने की कोशिश में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान करीब 400 आतंकियों को घुसपैठ कराने की कर रहा है कोशिश, इसमें कई तालिबानी आतंकीसूत्रों के अनुसार सीमा पार करीब 27 लॉन्च पैड पाकिस्तान ने तैयार किए हैं, 15 अगस्त से पहले घुसपैठ की है कोशिश

जम्मू: अगर खूफिया अधिकारियों के रहस्योदघाटनों पर विश्वास करें तो पाकिस्तानी सेना 15 अगस्त से पहले किसी भी हाल में 400 से ज्यादा उन आतंकियों को कश्मीर में धकेलना चाहती है जिनमें दो दर्जन से अधिक तालिबानी आतंकी भी शामिल हैं। इन्हें तबाही मचाने का विशेष टास्क दिया गया है। इन आतंकियों की घुसपैठ आसान बनाने की खातिर एलओसी के पास उसने 27 के करीब लॉन्च पैड को भी एक्टिव किया है।

सेना मानती है कि पिछले करीब एक हफ्ते से उन पाकिस्तानी पोस्टों से भारी गोलाबारी की जा रही है जहां यह लांच पैड बनाए गए हैं। यही कारण था कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के निशाने पर भी यही पोस्ट हैं।

इन लांच पैड्स को तबाह करने की खातिर पूरी तरह से युद्ध की तरह का माहौल बना हुआ है। इसमें इस्तेमाल होने वाली मिसाइलों के कारण कई बार यह सवाल उठता था कि आखिर वह सीजफायर है कहां पर जिसकी घोषणा 26 नवम्बर 2003 को की गई थी।

सिर्फ मिसाइल ही नहीं बल्कि कई इलाकों में अब बोफोर्स भी गरज रही हैं। लेकिन चिंता का विषय वह सूचनाएं हैं जिनमें कहा जा रहा है कि इन सबके बावजूद 35 से 40 आतंकी पिछले तीन महीनों के भीतर घुसने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, इसके प्रति अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि इनमें वे तालिबानी भी शामिल हैं या नहीं जिन्हें आईएसआई ने कश्मीर में खतरनाक हमलों के लिए प्रशिक्षित किया है। 

सूत्र इसकी पुष्टि जरूर करते थे कि दो दर्जन के करीब तालिबानियों को इसके लिए प्रशिक्षण देकर लांच पैडों पर लाया गया है।

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार पाक सेना यूं तो पूरे साल ही एलओसी पर घुसपैठ करवाने को आतुर रहती है पर जून से लेकर 15 अक्तूबर तक के समय का वह इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को धकेलने के लिए इसलिए करती है क्योंकि इस दौरान बर्फ के पिघल जाने से पारंपारिक घुसपैठ के रास्तों से घुसना आसान हो जाता है।

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इस बार घुसपैठ के प्रयासों की खास बात यह कही जा सकती है कि पाक सेना एलओसी पर सीजफायर की घोषणा से पहले का माहौल बनाए हुए है। जब वह प्रतिदिन हजारों की संख्या में गोलियां तथा गोलों की बरसात करती थी। इस ओर से भी उसे भरपूर जबाव मिल रहा है जिस कारण उस पार त्राहि त्राहि का माहौल जरूर है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए