लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद 4 और संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस, निशाने पर थे दक्षिणपंथी नेता, सिग्नल ऐप के जरिए आकाओं से करते थे बातचीत

By अनिल शर्मा | Updated: January 17, 2023 11:45 IST

इन आतंकवादियों को विभिन्न राज्यों में लक्षित हमलों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। ताजा घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस को मॉड्यूल में 8 लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस को इस समय भारत में चार संदिग्धों की संभावित मौजूदगी का संदेह है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।पुलिस ने माड्यूल में 8 आतंकवादियों के शामिल होने की बात कही है, जिसमें से चार अभी भारत में हैं।दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने सोमवार को दावा किया, आतंकियों के पास से बरामद हथियार उत्तराखंड में अज्ञात स्थान पर मिले हैं।

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस से पहले जहांगीरपुरी से पिछले हफ्ते पकड़े गए दो आतंकवादियों के बाद दिल्ली पुलिस ने चार अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों ने ड्रॉप-डेड के माध्यम से पाकिस्तान से हथियार प्राप्त किए और सिग्नल ऐप के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे। सूत्रों के मुताबिक उन्हें उत्तराखंड में अज्ञात स्थान पर हथियार मिले, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

 जनवरी की शुरुआत में दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। अब चार अन्य की तलाश की जा रही है। इन आतंकवादियों को विभिन्न राज्यों में लक्षित हमलों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। ताजा घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस को मॉड्यूल में 8 लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस को इस समय भारत में चार संदिग्धों की संभावित मौजूदगी का संदेह है।

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया- "सीमा पार बैठे उनके आकाओं ने सिग्नल ऐप पर निर्देश भेजे, जिसके बाद उन्होंने Google मानचित्र के माध्यम से हथियारों से भरे बैग का स्थान साझा किया। आतंकवादियों के इस मॉड्यूल में लगभग 8 लोग शामिल हैं, जिनमें से 4 अभी भी भारत में मौजूद हो सकते हैं।" 2 आतंकवादियों का इस्तेमाल हथियार उपलब्ध कराने के लिए किया गया था और 2 का इस्तेमाल एक विशेष स्थान पर हथियार रखकर अपने आकाओं को हथियारों की गूगल लोकेशन भेजने के लिए किया गया था।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने सोमवार को दावा किया, आतंकियों के पास से बरामद हथियार उत्तराखंड में अज्ञात स्थान पर मिले हैं, जिसकी पुष्टि की जा रही है। इस बीच, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके से गिरफ्तार किए गए दो संदिग्ध आतंकियों को 27 जनवरी और 31 जनवरी को नेताओं दक्षिणपंथियों को निशाना बनाकर हत्या करने का जिम्मा सौंपा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक 29 वर्षीय जगजीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ याकूब और 56 वर्षीय नौशाद ने दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाते हुए एक 'आतंकवादी अभियान' चलाने की साजिश रची थी।

 

टॅग्स :दिल्लीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील