लाइव न्यूज़ :

पाक सेना ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलाबारी में 3 भारतीय नागरिक जख्मी

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 8, 2019 16:34 IST

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे कलसियां गांव पर गोले दागे।

Open in App

जम्मू, 8 जुलाईः पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे कलसियां गांव पर गोले दागे। सोमवार सुबह अचानक की गई इस गोलाबारी में तीन नागरिक घायल हो गए हैं। वहीं भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों के अनुसार इस गोलाबारी में पाकिस्तानी चौकियों को नुकसान भी पहुंचा है। फिलहाल दोनों ओर से गोलाबारी बंद है।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तड़के पाकिस्तान ने नौशहरा सेक्टर में अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पाक सैनिकों ने शुरूआत में हल्के हथियारों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया परंतु बाद में उन्होंने नियंत्रण रेखा से सटे कलसियां गांव में मोर्टार दागना शुरू कर दिए। गांव में अचानक गोलाबारी शुरू होने पर लोगों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लोग अपने घरों में दुबककर बैठ गए। इस बीच एक मोर्टार घर पर आकर गिरा और उसकी चपेट में आने से तीन स्थानीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। गांववासियों की मदद से घायलों को नौशहरा अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने भी पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। सैन्य सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को क्षति पहुंची है। फिलहाल कई घंटों से दोनों ओर से गोलाबारी बंद है। पाकिस्तानी सेना ने इसी सेक्टर में शुक्रवार रात को भी बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की थी जिसमें दो भारतीय जवान घायल हो गए थे।

 

टॅग्स :सीजफायरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए