लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के बोइसर में भीषण आग में पेंट-रसायन फैक्टरी खाक, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: September 11, 2021 09:44 IST

Open in App

पालघर, 11 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में बोइसर में औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग में रसायन एवं पेंट बनाने वाली एक फैक्टरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख, विवेकानंद कदम ने बताया कि बोइसर के तारापुर एमआईडीसी में स्थित इस फैक्टरी में देर रात करीब दो बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया, “यह भीषण आग थी और दूर से ही लपटें नजर आ रहीं थीं। इसके चलते, पेंट भरे कई ड्रमों में विस्फोट हो गया जिससे भयंकर आवाजें सुनी गईं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शुक्रवार को छुट्टी होने की वजह से, परिसर में जब विस्फोट हुआ उस वक्त केवल दो सुरक्षाकर्मी मौजूद थे ।”

एमआईडीसी दमकल केंद्र की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

स्थानीय अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के अलावा आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीमें और पुलिस भी जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची।

कदम ने बताया, “प्रशीतन अभियान जारी है। फैक्टरी में आग लगने से इलाके में दुर्गंध फैल गई है।” आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर