लाइव न्यूज़ :

'मेडल ना मिलने का दर्द..', विनेश फोगाट का 'चीटिंग' वाले बयान पर बृज भूषण शरण को जवाब

By आकाश चौरसिया | Updated: September 8, 2024 12:28 IST

एक बार फिर से बृजभूषण शरण सिंह और विनेश फोगाट आमने-सामने आ गए हैं। इस बीच पूर्व सांसद ने आरोप लगाया था कि विनेश ने धोखाधड़ी करके ओलंपिक का टिकट कटाया और इसका दंड उन्हें मिला। ऐसे में खिलाड़ी ने प्रतिक्रिया देते हुए कह दिया कि वो देशवासियों से बड़ा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबृज भूषण शरण सिंह के चीटिंग वाले बयान पर विनेश फोगाट का पलटवारउन्होंने कहा कि मेडल ना मिलने का दर्द.. बहुत हैआज विनेश अपने ससुराल में चुनावी अभियान का आगाज कर चुकी हैं

नई दिल्ली: बृजभूषण शरण सिंह के चीटिंग वाले आरोप पर आज हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कैंपेन कर रहीं विनेश फोगाट ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कह दिया कि वो देशवासियों से बड़ा नहीं है। यही नहीं उन्होंने कहा कि वो देश नहीं है, मेरे साथ भारत के लोग हैं और वो मेरे अपने हैं। बृजभूषण शरण सिंह मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता है। इसी दौरान विनेश फोगाट ने ये भी कह दिया कि पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल मिलने का दर्द उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने तक भी था, क्योंकि ये उनके लिए काफी मायने रखता है। 

विनेश फोगाट ने आज जुलाना में अपने चुनावी प्रचार के दौरान कहा, "जो कुछ भी मैंने कुश्ती में जीता, वो अपनेपन और भारतीयों की बदौलत है। आशा है कि मैं एक सफल खिलाड़ी बन पाई, जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन के बारे में बाद में बात करूंगी और बीजेपी सरकार ने हमें वहां बैठने की इजाजत दी थी।"

blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560">

VIDEO | Haryana Elections: "Whatever I have won in wrestling, it was because of people. Hopefully, I will be successful in this as well. I will talk about the wrestlers' protest at Jantar Mantar later, BJP had allowed us to sit there. Brij Bhushan is not the country, people are… pic.twitter.com/5YDaGwStfT

— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2024

विनेश फोगाट को लेकर क्या बोले थे बृज भूषण शरण सिंहविनेश फोगाट की यह टिप्पणी पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह द्वारा फोगाट पर 'धोखाधड़ी' करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आई है। पूर्व सांसद ने कहा था, "विनेश फोगाट धोखाधड़ी करके वहां (पेरिस ओलंपिक) गई थी। भगवान ने उसे इसी का दंड दिया है।” आगे पूर्व सांसद ने कहा, “मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में 2 भार वर्गों में ट्रायल दे सकता है। क्या वेट-इन के बाद 5 घंटे तक ट्रायल रोका जा सकता है?...आपने कुश्ती नहीं जीती, आप धोखे से वहां गए थे। भगवान ने आपको इसकी सजा दी है"।

भूषण ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने के लिए पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की भी आलोचना की थी। इससे पहले रविवार को, बजरंग पुनिया ने बृज भूषण सिंह पर हाल ही में ओलंपिक में विनेश फोगाट से मिली हार पर 'खुशी' मनाने का आरोप लगाया था।

टॅग्स :विनेश फोगाटबृज भूषण शरण सिंहकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप